Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Breaking Jashpur : जिले में फिर मिले 8 कोरोना संक्रमित मरीज,छत्तीसगढ़ में भी सक्रिय केस हुआ इतना——
देश

Breaking Jashpur : जिले में फिर मिले 8 कोरोना संक्रमित मरीज,छत्तीसगढ़ में भी सक्रिय केस हुआ इतना——

By AdminJuly 4, 2022Updated:July 4, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220703 WA0032
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुर नगर। जशपुर जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ के 13 जिलों को एक बार फिर कोरोना अपनी चपेट में लेने की ओर आगे बढ़ रहा है। रविवार की रात को जारी किए गए मीडिया बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार बीते 24 घण्टे में जशपुर जिले में कोरोना के 8 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़ कर 20 हो गई है। वहीं अगर पूरे प्रदेश की बात की जाए तो बीते 24 घण्टे में 91 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। छत्तीसगढ़ में इस समय सक्रिय केस की संख्या 1021 है। सबसे अधिक 250 सक्रिय केस छत्तीशगढ़ की राजधानी रायपुर में है। दूसरे नम्बर पर 177 केस के साथ दुर्ग जिला है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर नए सिरे से कोरोना मरीजों के इलाज के लिए संसाधन जुटाने के साथ सावधानी की कदम उठाने लगा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आरएस पैंकरा ने बताया कि केंद्र सरकार से इस सम्बंध में एक मार्गदर्शी पत्र मिला है। इसके अनुपालन में अन्तर्राज्यी सीमा पर निगरानी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से आने वाले यात्रियों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जीनोम सिक्वेनिंग अनिवार्य रूप से कराए जाने का निर्देश केंद्र सरकार ने दिया है।वही,सीएमचो डॉ रंजीत टोप्पो का कहना है कि कोविड कंट्रोल रूम और कांटेक्ट ट्रेसिंग को भी शुरू किया जा रहा है। डॉ टोप्पो ने कहा कि कोरोना से डरने की नही,लड़ने और सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कोरोना से बचने के लिए दो गज की शारीरिक दूरी का पालन,मास्क का प्रयोग के साथ टीकाकरण करा कर ही कोरोना को मात दिया जा सकता है।

corona corona update jashpur jashpur news कोरोना
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072925
Views Today : 28
Views Last 7 days : 1021
Views Last 30 days : 5711
Total views : 96452
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.