Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना,डिलिस्टिंग पर कह दी यह बात…..
छत्तीसगढ़

अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना,डिलिस्टिंग पर कह दी यह बात…..

By AdminJune 26, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220626 WA0013
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

*कुनकुरी (निशांत यादव की रिपोर्ट)*। अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़ है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार के अग्निपथ योजना पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उक्त बातें कही। उन्होनें मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि  6 साल की सेवा समाप्त करने के बाद जब युवा रिटायर होगा तो उसके पास न रेंक रहेग और न पेंशन। एक ओर जहां सेना के अधिकारी के पास रेंक और पेंशन। ऐसे युवाओं के शादी कार्ड में भूतपूर्व सैनिक लिखा नजर आएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निपथ योजना को देख कर लगता है केंद्र सरकार के पास पैसे की कमी है। इसलिए,केंद्रीय सेवाओ में 26 लाख से ढ़ी पद रिक्त होने के बावजूद इसे भरे नहीं जा रहे हैं। कार्पोरेट कल्चर को आगे कर केंद्र सरकार आरक्षण की व्यवस्था को खत्म कर रही है। सीएम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों का शत प्रतिशत नोकरी देने की बात कही है। सीएम ने कहा कि बिना आरक्षण की व्यवस्था को प्रभावित किए,ऐसा करना संभव नहीं क्योंकि अभी भूतपूर्व सैनिकों के लिए सिर्फ 2 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। डिलिस्टिंग के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने भाजपा और उनके अनुषांगिक संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा कि डिलिस्टिंग पर  शोर मचाने के बजाए संसद में आवाज उठाएं भाजपाई जशपुर नगर। कुनकुरी में आयोजित पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिलिस्टिंग के विषय पर खुल कर अपने विचार रखे। उन्होंने इस पूरे मामले को भाजपा के सहयोगी संगठन का मामला बताते हुए कहा कि अगर डिलिस्टिंग को लागू कराना चाहते हैं तो उन्हें इस मामले को प्रधानमंत्री से चर्चा कर संविधान में संशोधन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश को अशांत करने का प्रयास सही नहीं है। उन्होंने कहा कि डिलिस्टिंग लागू होने से ईसाई समुदाय के साथ साथ दूसरे धर्मों का पालन कर रहे आदिवासियों को भी नुकसान होगा क्योंकि संविधान में आदिवासियों के किसी धर्म का उल्लेख नहीं है।   जीएसटी मामले की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी सेस की अवधी तो केन्द्र सरकार ने बढ़ा दी है लेकिन इस वसूले गए सेस का वितरण प्रभावित राज्यों तक पहुंचे,इसके लिए सभी राज्यों को मिल कर प्रयास करना होगा। इसकों लेकर वे केन्द्र सरकार के साथ सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों से पत्राचार कर रहें हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070911
Views Today : 168
Views Last 7 days : 1737
Views Last 30 days : 4107
Total views : 92699
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.