कुनकुरी,निशांत यादव की रिपार्ट। पुराने विवाद से नाराज आरोपित ने कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्व की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला,जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम करंजटोली निवासी प्रार्थी प्रियेश केरकेट्टा ने कुनकुरी पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि घटना दिनांक 30 अगस्त को उसे सूचना मिली कि उनके पिता प्रबल केरकेट््टा घायल अवस्था में प्रिंसल के घर के बेंच में लेटे हुए हैं। प्रार्थी के अनुसार,सूचना पर वह घटना स्थल पहुंचा और संजीवनी…
Author: Admin
कुनकुरी,निशांत यादव। मंगलवार को कुनकुरी में कोयनार रेस्टोरेंट में जिला प्रेस क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संसदीय सचिव और कुनकुरी के विधायक यूडी मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। प्रेस क्लब के संरक्षक अजय सुर्यवंशी और प्रकाश मिश्रा,जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा के साथ कुनकुरी ब्लाक के पत्रकार इस विशेष बैठक में शामिल हुए। बैठक में संसदीय सचिव मिंज को पत्रकारों ने कुनकुरी ब्लाक में व्याप्त भ्रष्टाचार और इससे प्रभावित हो रहे विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने संसदीय सचिव को बताया कि उनकी पहल पर प्रदेश सरकार कुनकुरी क्षेत्र केक विकास…
कुनकुरी,निशांत यादव। भोजन पकाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से किचन में आग लग गई। इस घटना से परिवार बुरी तरह से डर गया । उन्होनें फोन पर पुलिस को सूचना देते हुए,सहायता की प्रार्थना की। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए,भीगे हुए कंबल की सहायता से सिलेंडर में लगी आग को बुझा दिया। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के मस्जिद पारा की है। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि पुलिस को दोपहर साढ़े 3 बजे सूचना मिली कि मस्जिद पारा के मुख्तार हुसैन के घर में महिलाओं के भोजन पकाने के दौरान…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। जिले में मवेशी तस्करो के खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कुनकुरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकप में तस्कर मवेशियों को दूसरे प्रांत ले जाने के लिए निकले है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुनकुरी पुलिस की टीम ने वाहनों की जांच पड़ताल शुरू की। जांच के बीच एक सफेद रंग की पिकप को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों ने संकेत दिया। लेकिन चालक ने वाहन की गति को बढ़ा दिया और स्टॉपर को ठोकर मारते हुए वाहन को लेकर भाग गया।…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। दो मंजिला आटो पार्टस दुकान में आग भड़कने से नगर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार नगर के जय स्तंभ चौक के पा स्थित बबलू मंुदड़ा के आटो पाटर््स दुकान गुरूवार की रात लगभग 8 बजे अचानक लपटो में घिर गई। दुकान से निकलती हुई आग की लपटो को देख कर आसपास के अन्य दुकान संचालक बुरी तरह से हड़बड़ा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग,दुकान की उपरी मंजिल में लगी है। आग की चपेट में आने से रखे हुए आटो पार्टस में लगातार विस्फोट की आवाजें आ रही है। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने…
जशपुरनगर। शहर के शंत्रुजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय नेहरू कप हाकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दुर्ग संभाग की टीम ने अपनी जीत का सिलसिला बनाए रखा। दूसरे दिन का पहला मैच 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग और बिलासपुर के बीच खेला गया। इस मैच में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए,मजबूत मानी जा रही दुर्ग की टीम को 5-0 से रौंद दिया। इस मुकाबले में बिलासपुर की टीम शुरू से ही हावी रही। खिलाड़ियों ने दुर्ग की टीम पर लगातार दबाव बनाएं रखा। आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में…
जशपुर नगर। पूरे देश भर में छत्तीसगढ़ की पहचान भले ही सरप्लस बिजली वाले राज्य की हो,लेकिन अंधेरे के अभिशाप से मुक्त यह भी नहीं है। विद्युत विभाग की लापरवाही से जिला मुख्यालय में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि जिले के ग्रामीण अंचल का क्या हाल होगा? लंबे इंतजार के बाद इन दिनों हो रही वर्षा से शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया है। जानकारों के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा हर साल बरसात से पूर्व किया जाने वाला रख रखाव कार्य में लापरवाही से इस स्थिति बनी है।…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। जशपुर जिले के कुनकुरी में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष पर आयोजित अमृत उत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। केन्द्र सरकार के आह्वान पर हर – घर तिरंगा, घर – घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कुनकुरी के स्थानीय लोगों ने 75 मीटर का विशाल झंडा लेकर सड़क में उतरे। सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं समेत नगरवासी झंडा यात्रा में शामिल हुए। नगर का भ्रमण करते हुए लोगों से अपील किया कि 13 से 15 अगस्त के बीच, अपने घर और कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। मंगलवार को कुनकुरी में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कुनकुरी के खेल मैदान में किया गया था। यहां,पूरे कुनकुरी ब्लाक से आए आदिवासी समुदाय के लोग जुटे थे। खेल मैदान मे आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव यूडी मिंज ने कहा कि आदिवासी दिवस,विश्व भर में रहने वाले आदिवासियों की संस्कृति,रीतियों और रूढ़ियों को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से किया गया एक अभिनव प्रयास है। उन्होनें कहा कि भारत सहित पूरे विश्व में आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा…
फरसाबहार,रोहित यादव की रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में नागलोक के नाम से प्रसिद्व फरसाबहार ब्लाक में इन दिनों श्रद्वालु,भगवान शिव की भक्ति में डूबेे हुए हैं। पवित्र सावन माह में श्रद्वालु विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर रहें हैं। पंडरीपानी के वैष्णवी ग्रुप के महिलाओं ने शानिवार को यहां के सामुदायिक भवन प में भव्य श्रावन मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में 60-70 महिलाएं श्रावन श्रृंगार कर शामिल हुई। प्रतिभागी महिलाओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाकर तथा उपहार भेंट कर बधाई दी। समूह से जुड़ी महिलाओं ने भगवान शंकर…