*जशपुर नगर* अस्तित्व खो रहे बांकी नदी को सँवारने के लिए मोर जशपुर,मोर जिंदगी अभियान का आज से शुभारंभ हुआ। शहर के वरिष्ठ पर्यावरणविद शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में बांकी नदी के तट पर शहरवासी एकजुट हुए। विलप्त होते इस नदी को पुराना गौरव वापस दिलाने के लिए शहरवासियों ने जन सहयोग से नदी तट की सफाई और प्रवाह में जमा हो गए गाद को साफ कराने का निर्णय लिया है। सुबह साढ़े 6 बजे रायगढ़ रोड स्थित बांकी नदी के तट जमा हुए शहरवासियों ने नदी में लापरवाही पूर्वक फेंके जा रहे कचरे पर नाराजगी जताई। शिवानन्द मिश्रा,हिरूराम निकुंज,राम…
Author: Admin
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल जामड़ी पटेश्वर धाम में बीते दिनों दो पक्षो में हुई झड़प मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम,कुनकुरी के एसडीएम रवि राही को ज्ञापन सौपा है। इस ज्ञापन में श्रद्धालुओ ने बताया है कि यह तीर्थ भगवान श्री राम की माता कौशल्या का जन्म स्थान है। यह प्रदेश के साथ पूरे भारत और विश्व के श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार 25 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कर रही है। बीते दिनों जिस तरह की घटनाएं इससे श्रद्धालु आहत…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। गुरुवार की रात को अचानक आये आंधी ने कुनकुरी में जम कर तबाही मचाई है। हवा के तेज झोंको की चपेट में आकर कई विशालकाय वृक्ष तिनके की तरह धराशायी हो गए। पेड़ और इनकी टूटी हुई शाखाओं के चपेट में आने से बिजली आपूर्ति लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। मौसम के बदले तेवर की वजह से समूचा नगर अंधेरे में डूब गया है। विद्युत लाइन को हुए इस नुकसान की वजह से आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारियों को मशक्कत करना पड़ रहा है।
जशपुरनगर। निशांत यादव की रिपोर्ट। प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार से जनता को वंचित करने के प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 16 मई को प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन करेगी। इस आंदोलन की तैयारी की समीक्षा के लिए बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में सांसद श्रीमती गोमती साय,संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला,बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय की उपस्थित में बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन की रूप रेखा को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। सांसद श्रीमती गोमती साय ने…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। जीजा द्वारा प्रेमजाल में फांस कर,पत्नी को भगा ले जाने और सामाजिक बैठक में लिए गए निर्णय को ना मानने से नाराज साले ने ही अपने जीजा और उसकी मां की हत्या की साजिश रचते हुए,26 हजार रूपए की सुपारी दी थी। बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम गायलूंगा में हुए सनसनीखेज गोलीकांड से पर्दा उठाते हुए,पुलिस ने यह दावा किया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कुनकुरी थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर और बगीचा अब्दुल अलीम खान ने बताया कि 6 मई को गायलूंगा के आश्रित बस्ती लोटाडांड़ निवासी श्रीमती…
जशपुर नगर। जिले के सबसे पुराना नगरी निकाय,नगर पालिका इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शहर की सड़क से लेकर स्ट्रीट लाइट बदहाली के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। स्ट्रीट लाइट के मामले में नगर पालिका हाथी के दांत वाली कहावत को चरितार्थ करती नजर आ रही है। शहर का मुख्य मार्ग गौरव पथ इन दिनों स्ट्रीट लाइट और सजावटी लाइट से जगमगा रहा है। वहीं,इसके ठीक बगल में स्थित हाउसिंग बोर्ड चौक से लेकर भागलपुर चौक तक का पूरा इलाका,बीते दो दिन से अंधेरे के गर्त में डूबा हुआ है। शहर का यह इलाका,वीआईपी…
कुनकुरी,(निशांत यादव)। कार और हाइवा के बीच आमने सामने हुई भिड़ंत में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा,कुनकुरी थाना क्षेत्र के सलिहा टोली की है। जानकारी के मुताबिक कुनकुरी के कपड़ा व्यवसायी सौरभ बंसल परिवार सहित ढाबा में खाना खाने गए हुए थे। भोजन करने के बाद रात साढ़े 10 बजे वापस कुनकुरी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सलियाटोली के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू हाइवा ने कार को चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में सौरभ बंसल की मौके पर ही मौत हो गई। वही,उनकी पत्नी श्रीमती निशु…
द ब्लेज ई न्यूज। अगर आपने भी अपने बच्चों को प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए आवेदन पत्र भरा है तो यह खबर आपके लिए है। जशपुर शहर में संचालित स्कूल में दाखिले के लिए आपको और आपके बच्चों को न तो किसी परीक्षा से गुजरा पड़ेगा और न ही पहले आओ,पहले पाओ के सूत्र की दौड़,आपको चाहिए सिर्फ भाग्य का साथ। क्योंकि प्रवेश के लिए लाटरी सिस्टम अपनाया गया है। रिक्त सीटो पर भर्ती प्रक्रिया 9 मई सोमवार से शुरू हो रही है। लाटरी निकालने की प्रक्रिया सुबह 9…
फरसाबहार। भाजपा के प्रदेशव्यापी कार्यविस्तार योजना के तहत रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय शनिवार को नागलोक विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत मण्डल पंडरीपानी के ग्राम पंचायत बोखी शक्तिकेन्द्र में कार्य विस्तार योजना के तहत पहुंचकर बूथ कार्यकर्त्ताओ से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत हमें राज्य सरकार की विफलताएं, वादाखिलाफी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचना है तथा उसका लाभ आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बूथ से ही जीत की शुरुआत होती है अगर आप बूथ जीत गए तो चुनाव में आपकी जीत निश्चित है। कार्यविस्तार…
जशपुरनगर। जशपुर विधानसभा क्षेत्र में विजय पताका लहराने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता,गांव गांव में पोस्टर अभियान चलाएंगें। इस पोस्टर में आम आदमी पार्टी की नीतियों के साथ दिल्ली और पंजाब सरकार की उपलब्ध्यिों की जानकारी,मतदाताओं को दी जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को शहर के नजदीकी गांव,बघिमा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया गया। जशपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का यह पहला कार्यकर्ता सम्मेलन था। इसमें शामिल होने के लिए विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। पार्टी के जशपुर विधानसभा प्रभारी सरहुल राम भगत ने बताया कि पार्टी आलाकमान के निर्देश के…