जशपुरनगर: महिला आरक्षण की आड़ में भाजपा डी लिमिटेशन (परिसीमन) को लागू करना चाहती है। अगर ऐसा नहीं है तो भाजपा 2023 में सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण बिल को लागू क्यों नहीं करती है? छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और जिला संगठन प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने कहा। वे कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही महिला आरक्षण के पक्ष में रही है। कांग्रेस 33 प्रतिशत के जगह 50 प्रतिश महिला आरक्षण देने का समर्थन करती है। लेकिन हाल ही में संसद के विशेष सत्र के दौरान…
Author: Admin
जशपुर नगर (द ब्लेज ई न्यूज) : जशपुर जिले की सबसे हॉट नगरीय निकाय कुनकुरी मे एक बार फिर नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (सीएमओ) के पद पर उलट फेर किया गया है। नगरीय निकाय के अवर सचिव द्वारा जारी किये गए आदेश मे प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकयो के 20 सीएमओ और 17 सहायक राजस्व अधिकारी शामिल हैँ। जशपुर जिले मे सिर्फ नगर पंचायत कुनकुरी के सीएमओ का पदभार प्रभावित हुआ है। जारी किये गए आदेश मे कुनकुरी के वर्तमान सीएमओ बसंत राजेंद्र पात्रे को हटा कर बलरामपुर भेज दिया गया है। उनके स्थान पर बसंत बुनकर…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः शहर में पांच नए सरकारी राशन दुकान संचालित करने का प्रस्ताव नगर सरकार ने तैयार किया है। शहर की बढ़ती हुई जनसंख्या और उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए,नगर सरकार ने यह पहल किया है। सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि शहरवासियों की ओर से पीडीएस राशन दुकानों की संख्या बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। इसे देखते हुए नगर सरकार ने यह पहल की है। उन्होनें बताया कि पांच नए दुकानों का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन के पास भेज दिया गया है। शासन-प्रशासन से स्वीकृति मिलते ही इनका संचालन शुरू हो…
जशपुरनगरः दिलीप सिंह जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता इस साल 25 मार्च से शुरू होगी। आयोजकों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन समिति के सेक्रेटरी सरफराज आलम ने बताया कि इस साल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश की 16 राष्ट्र स्तर की टीमों को आमंत्रित किया गया है। टीमों के प्रबंधक आयोजन समिति से चर्चा करके इस पर अंतिम निर्णय लेगें। https://youtu.be/WftTJUgBuYg?si=ajAO33azVYPNzykR बीते दिनों आयोजन समिति की बैठक में इस प्रतियोगिता को हर साल की भांति भव्य रूप में कराने का निर्णय लिया गया है। आयोजन के दौरान मैदान में पानी का छिड़काव,आने…
जशपुरनगरः जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाले जनहानि को कम करने के लिए सख्ती,सुधार और सीख अभियान का वर्ष 2025 में अच्छा परिणाम सामने आया है। इस 12 महिने के दौरान जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि में मामूली गिरावट दर्ज किया गया है। अब इस आंकड़ों को और नीचे लाने के लिए पुलिस व सामान्य प्रशासन मिल कर इस साल 2026 में भी संयुक्त रूप से अभियान जारी रखेगें। शहर के एसडीओपी कार्यालय में गुरूवार को आयोजित 36 वें सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते एसएसपी शशि मोहन सिंह ने उक्त बातें कही।…
जशपुरनगर: अवैध धर्मान्तरण के विरूद्व राष्ट्रीय धर्म सेना ने आज राष्ट्रीय राज मार्ग को जाम करने की घोषणा की है। पूर्व डीडीसी कृपा शंकर भगत ने बताया कि जिले में अब तक जितने भी धर्मान्तरण हुए उनमें किसी भी मामले में धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। इस लिहाज से सभी धर्मान्तरण अवैध है। इसलिए अपने मूल धर्म को छोड़ कर धर्मान्तरित हुए आदिवासियों को आरक्षण सहित सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं और आदिवासियों के लिए संचालित विशेष योजनाओं से वंचित किया जाना चाहिए। उन्होनें कहा कि डीलिस्टिंग सहित अन्य मांगों को लेकर आदिवासी समुदाय…
द ब्लेज ईन्यूज डेस्क : केरल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रोजगार की तलाश मे छत्तीसगढ़ से आये एक मजदूर की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना केरल के पलक्कड़ की है। दरअसल छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के करही गाँव का निवासी राम नारायण बघेल रोजगार की तलाश मे पलक्कड़ पहुंचे थे। काम की तलाश मे वह पलक्कड़ मे भटक रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर बांग्लादेशी होने का संदेह जताते हुए हाथापाई शुरू। देखते ही देखते भीड़ ने राम नारायण की बेतहाशा पिटाई शुरू कर दी गई।…
जशपुरनगर: शनिवार को नगरपालिका जशपुर के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के ज्येष्ठ पुत्र शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को उनकी पुण्य तिथि पर शहरवासियों ने भावभिनी श्रद्वाजंलि अर्पित की। शहर के टेलीफोन एक्सचेज के श्रद्वाजंलि सभा और विशाल भंडारा का आयोजन किया। श्रद्वाजंलि सभा में शहरवासियों ने कतारबद्व होकर अपने प्रिय नेता शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को श्रद्वा सुमन अर्पित करते हुए,जिले के विकास में उनके योगदान को याद किया। वहीं,भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव ने अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव के साथ कदम से कदम…
जशपुरनगर : चलती हुई ट्रक में अचानक आग लग गई। वाहन को आग की लपटों में घिरा देख कर चालक ने चलती ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। मामला जिले के तुमला थाना क्षेत्र के कुचमुंडा गांव का है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर से दुर्गापुर की ओर जा रही ट्रक शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 2 बजे तुमला थाना क्षेत्र के कुचमुंडा के पास पहुंची थी कि अचानक चलती हुई ट्रक में आग लग गई। ट्रक के पिछले हिस्से से धुआं व आग की लपटे…
जशपुरनगर (द ब्लेज ई न्यूज) : मंगलवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने पदभार सम्हाला। पदभार सम्हालने के लिए जशपुर पहुंचे जिलाध्यक्ष मिंज का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने यूडी मिंज को कार्यभार सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूडी मिंज ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी हाईकमान और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद दायित्व सौंपा है,उसे पूरा करना मेरा लक्ष्य रहेगा। देखिये वीडियो – https://youtu.be/PeO6LEEJ5vw?si=60UW6C5At049Lyzx उन्होनें कहा कि आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में समस्या से जूझ रही…