कोरिया,केआर गिरी की रिपोर्ट।* उत्तरी हिमालयन क्षेत्र से आ रही सर्द हवा से पूरा सरगुजा सम्भाग इन दिनों भीषण शीत लहर की चपेट में है। सर्दी के सितम से बचने के पटनगर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहा है। इस भीषण सर्दी में सबसे अधिक मुश्किलों का सामना विशेष संरक्षित जनजाति पंडो को करना पड़ रहा है। घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले,आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत पिछड़े पंडो जाति के लोगो को सर्दी से बचाने के लिए सर्व ब्राह्मण समाज ने पहल की है। समाज के पटना मंडल के अध्यक्ष ध्रुव नाथ तिवारी,सत्येंद्र तिवारी,पटना युवा…
Author: Admin
जशपुर नगर। जिला मुख्यालय सहित पूरा जिला,शीत लहर की चपेट में है। उत्तरी क्षेत्रो से आ रही हवा से पारा 4 से 5 डिग्री तक गिर गया है। सर्दी के इस सितम से रविवार की सुबह शहर की जमीन में ओस की बूंदे जम जाने से जमीन में बर्फ की चादर बिछ गई। अंचल में चल रही सर्द हवा से हड्डी कपकपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सर्दी के इस कहर से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। सूर्यास्त होते ही सड़को पर सन्नाटा पसरने लगा है। वही,सुबह सैर में निकलने वाले भी,ठंड से बचने के लिए घरों में…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क।* किसानों से समर्थन मूल्य में धान खरीदने में जुटे,जिले के धान मंडियों के प्रबंधक और कर्मचारी,इन दिनों अवैध वसूली के लिए आ रहे फोन कॉल से परेशान हैं। कोई रायपुर जाने के नाम पर तो कोई इलाज के नाम पर पैसे की मांग कर रहा है। हद तो उस समय हो जाती है जब ये वसुलीबाज स्वयं को मीडियाकर्मी और किसी राजनेता का खास बता कर,धौस जमाने की कोशिश करते हैं। मिडिया और नेताओं से मामला जुड़े होने के कारण,अब तक इस मामले की शिकायत नहीं हो पाई है। लेकिन,लगातार घनघना रहे इस तरह…
जशपुर नगर। चुनावी साल शुरू होने से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के बड़े आदिवासी नेता विष्णुदेव साय,आक्रामक तेवर में आ गए है। शुक्रवार को बस्तर संभाग के बीजापुर में आयोजित पुतला दहन और धरना कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य पूरे रंग में दिखे। https://youtube.com/shorts/1ZVAudIaFQE?feature=share उन्होंने यहां,कार्यकर्ताओ के साथ कदम से कदम मिलाते हुए न केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका,बल्कि पीएम आवास योजना को लेकर भूपेश बघेल सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की। विष्णु देव साय को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओ का हौसला बुलंदी पर पहुँच गया। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते…
जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। प्रदेश में सत्ता की चाभी कहलाने वाला बस्तर संभाग में,विधान सभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओ को साधने के लिए भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णु देव साय ने कमान सम्हाल लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य बनने के बाद पहली बार बस्तर पहुँचे विष्णु देव साय,दंतेवाड़ा में आयोजित भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ,छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आकंठ तक भ्र्ष्टाचार में डूबी हुई है। अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए कांग्रेस सरकार,प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं के…
जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज। भारतीय जनता पार्टी की किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार के धान खरीदी प्रक्रिया पर,ताबड़तोड़ निशाना साधा है। कलेक्टर डा रवि मित्तल को सौपें गए ज्ञापन में किसान मोर्चा का आरोप है कि समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के नाम पर सरकार,भोलेभाले किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है। https://youtube.com/shorts/1ZVAudIaFQE?feature=share किसान मोर्चा का आरोप है कि धान खरीदी केन्द्रों में घटिया स्तर का वर्मी कम्पोस्ट जबरन किसानों को दिया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों से एक बोरा में 40 किलो की जगह 42 किलो तक धान लिया जा रहा है। इससे,किसानों को नुकसान…
जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यज,डेस्क। कार्यभार सम्हालने के बाद पहली बार,जिले के प्रवास पर सरगुजा संभाग के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने लापरवाही बरतने पर लोदाम चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक आभाष गर्ग को निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बेहतर कार्य के लिए कुनकुरी के थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को नगद राशि से पुरस्कृत किया है। आईजी गर्ग,बुधवार को जशपुर पहुंचे थे। पहले दिन उन्होनें अंर्तराज्यी समन्वय समिति की बैठक लेने के साथ झारखंड की सीमा पर स्थित नीमगांव में विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए था। प्रवास के दूसरे दिन,गुरूवार को पुलिस अधिक्षक…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। छत्तीसगढ़ के एकमात्र चाय उत्पादक जिला,जशपुर के चाय पत्ती की महक,अब केंद्र सरकार तक पहुँच गई है। रायगढ़ लोक सभा की सांसद श्रीमती गोमती साय ने केंद्रीय जनजातिय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को पत्र लिख कर,चाय बागान के विस्तार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में सांसद श्रीमती साय ने बताया है कि जशपुर में चाय की खेती को आशातीत सफलता मिली है। इस जिले के जशपुर और मनोरा ब्लाक में 70 से अधिक एकड़ में चाय का बगान लहलहा रहा है। स्व सहायता समूह और किसानों के…
*कुनकुरी,निशांत यादव।* कुनकुरी जनपद के ग्राम पंचायत बेहराखार में सरपंच सचिव की मनमानी को लेकर ग्रामीण पंचों ने मोर्चा खोल दिया है। सरपंच सचिव कभी ग्राम सभा नहीं करते हैं, पंचायत में आए किसी प्रकार का निर्माण कार्य हो किसी को बिना बताए सरपंच सचिव अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं, ये ग्राम पंचायत बेहराखार के पंचों का आरोप है कि सचिव पंचों को बिना बताए मिलीभगत कर निर्माण कार्य का राशि आहरण कर बंदरबांट कर लेते हैं, ऐसे में ग्राम पंचायत के पंच एवं ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। पंचों ने बताया कि स्वच्छ भारत…
जशपुरनगर। जिले भर में इन दिनों भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर जन जन तक पहुंचा कर मोर आवास मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साध रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर पूरे जिले भर में मोर आवास मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम चलाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक बड़ी आंदोलन करने जा रही है। इस अभियान के तहत जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता सभी मंडल में बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों से मुलाकात कर उनका अधिकार दिलाने आवेदन पत्र भरवाया जा रहा है।साथ ही इस अभियान…