जशपुरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब भाजपा पूरी तरह तैयारी में जुट गई है,भाजपा द्वारा जिले की कार्यकारिणी के विस्तार के बाद आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव एवं संगठन मंत्री पवन साय के सहमति से विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की।देखिए पूरी सूची:–
Author: Admin
कोरिया,केआर गिरी।* कापू रोड मे चार पहिया वाहन मे लगी आग कार जलकरहुई खाक। अंबिकापुर से मैनपाट से जा रही कापू रोड मे एक कार मे लगी आग. सैलानी मैनपाट आये थे घूमने वापसी के दौरान कापू रोड मे अचानक वाहन मे लगी आग. मौके पर पुलिस पहुंचकर कर रही जांच. वाहन मे कितने थे सवार थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है
जशपुरनगर।,द ब्लेज ई न्यूज। क्षेत्र के लोगों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर डीडीसी सालिक साय ने एक बार फिर कलेक्टर से मुलाकात कर कई मांग रखी।समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनकी मांग पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।श्री साय ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में उनसे मुलाकात के दौरान जिले के कांसाबेल तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोकड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए यहां एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना करने की मांग की है।साथ ही क्षेत्र के लोगों को शव परिक्षण की सुविधा के लिए स्वीपर की भी मांग की है। गौरतलब है की…
जशपुर नगर। आन लाइन ठगी करने वाले शातिरों ने पुलिस विभाग के एक निरीक्षक को अपने जाल में फांस कर,उसके खाते से सवा तीन लाख रुपये उड़ा लिए। मामला,जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जिले के आदिम जाति कल्याण शाखा के प्रभारी निरीक्षक राम लोचन गुप्ता ने कोतवाली पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि 9 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक काल आया था। कॉलर ने स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए,उनके स्टेट बैंक आफ इंडिया के बैंक खाते में पैन कार्ड को लिंक करके नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू करने का झांसा दिया। शातिर के…
जशपुर नगर, द ब्लेज ई न्यूज। देश मे कोरोना संकट का साया गहराता जा रहा है। रविवार को बिहार के बोध गया में पांच विदेशी पर्यटकों के कोरोना संक्रमित मिलने से सरकार ने जांच की प्रक्रिया और कड़ी कर दी है। जानकारी के अनुसार बोधगया आये 33 विदेशी पर्यटकों का आरटीपीसीआर जांच कराया गया था। इनमें से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीनो संक्रमितों को बोधगया के एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया है। इस पूरे मामले में गम्भीर बात है कि म्यामार से आया एक संक्रमित पर्यटक रिपोर्ट आने से पहले ही बोध गया से दिल्ली के लिए रवाना…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज।* छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में उप चुनाव के स्ट्रांग रूम में तैनात सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान आरक्षक पुरुषोत्तम सिंह ने आने साथी कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह पर इंसास रायफल से फायरिंग कर दी। घटना में कांस्टेबल की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरक्षक पुरुषोत्तम सिंह ने स्वयं को एक कमरे में बन्द कर लिया है। घटना की सूचना पर कांकेर के एसपी शलभ सिन्हा सहित आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में भारी संख्या में बीएसएफ…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य विष्णु देव साय, शुक्रवार को कांग्रेस पर जम कर बरसे। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर,छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई से,कांग्रेस का खजाना भरने का आरोप लगाया। विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम के नजदीकी ग्राम दोकडा में आयोजित एक सभा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इस सभा का आयोजन,भाजपा ने मोर आवास,मोर अधिकार अभियान के तहत किया था। साय ने कहा कि कहा की प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवार पीएम आवास योजना का लाभ लेने से वंचित …
फरसाबहार,रोहित यादव की रिपोर्ट।* एक बछड़े की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु के बाद,लम्पि वायरस के संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। लेकिन पशु चिकित्सा विभाग फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। जानकारी के अनुसार जिले के फरसाबहार ब्लाक के टिकलीपारा निवासी गणेश यादव के घर मे एक बछड़े की आज सुबह मृत्यु हो गई। किसान का कहना है कि मृत बछड़ा बीते 15 दिन से बीमार था और उसमें लम्पि वायरस के संक्रमण जैसा लक्षण थे। इलाज के दौरान शुक्रवार को बछड़े की मृत्यु हो गई। पशु चिकित्सा विभाग के सहायक संचालक डॉ एके मरकाम ने बताया कि…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क।* साहब मैने हत्या की है। पत्नी को मार डाला मुझे जेल भेज दीजिए। एक वृद्ध महिला के साथ थाना पहुँचे ग्रामीण ने जैसे ही यह बात,थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों को बताई,हड़कम्प मच गया। तत्काल,पुलिस टीम आरोपित के घर पहुँची। यहां कमरे का दृश्य देख,सबके होश उड़ गए। कमरे में चारो ओर खून फैला हुआ था। जमीन में खून से लथपथ एक महिला का शव पड़ा हुआ था। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के लिमतरा गांव की है। जानकारी के अनुसार इस गांव का निवासी आरोपी शंकरलाल,मजदूरी करके अपना परिवार का…
जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। तीन दशक से चल रहे विवाद के बाद,अंततः गुरुवार को जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया। इस पम्प की जमीन को लेकर,संचालक हरिसिंह और अघोरेश्वर आश्रम के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद का न्यायालयीन निर्णय आश्रम के पक्ष में आने के बाद,जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। ट्रस्ट की ओर से मामले की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश सहाय ने बताया कि वर्ष 2005 से ही यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। विभिन्न न्यायालयों ने विवादित भूमि खसरा क्रमांक-449 /5 रकबा 0 .90 में संचालित पेट्रोल पंप को नवीनीकरण…