जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की पुलिस ने एक लाख का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली रामचन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आया यह नक्सली,झारखंड में सक्रिय नक्सली संगठन टीपीसी का सक्रिय सदस्य था। यह छत्तीसगढ़ और झारखंड की अन्तर्राज्यी सीमा में सक्रिय था। राजेन्द्र यादव पर 2014 में बारेसांड में जिप्सी में आगजनी,इसी साल गुरदरी में एक ट्रक में आगजनी,2017 में सामरी थाना क्षेत्र के एक बाक्साइड खदान में हमला,इसी साल महुआडांड़ में एक क्रशर में आगजनी जैसे गम्भीर अपराध दर्ज है। जानकारी के लिए बता दें कि तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) झारखंड…
Author: Admin
*जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज,डेस्क।* क्रिप्टो कैरेन्सी में रकम इन्वेस्ट कर,दोगुना करने का झांसा देकर शातिरों ने एक लोहा व्यापारी को 16 लाख रुपये का चूना लगा दिया। मामला,रायपुर जिले के आमानाका थाना क्षेत्र का है। पीड़ित सौरभ सिंघल ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि उसका पूर्व परिचित प्रेमलाल प्रधान ने उसे क्रिप्टो कैरेन्सी में रुपये निवेश करने पर दो माह में रकम दोगुना करने का झांसा दिया। प्रेमलाल ने उसे अन्य आरोपतो चेतन साहू और अमरजीत से मिलाया। अलग अलग समय मे आरोपितों ने क्रिप्टो कैरेन्सी के माध्यम से कम समय मे रकम दोगुना करने…
ग्राम पंचायत अलोरी के सचिव तेम्बा राम निलंबित,गोधन न्याय योजना में लापरवाही पर गिरी गाज,जिला पंचायत जशपुर के सीईओ जितेंद्र यादव ने की कार्रवाई
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। रोजगार की तलाश में गुजरात गया पति,महीनों बाद वापस लौटा। घर,पहुँचते ही उसके दिमाग मे शक का कीड़ा कुछ ऐसा कुलबुलाया की,पत्नी से रोज झगड़ा करने लगा। पति की इस आदत से परेशान हो कर,पत्नी मायके चली गई। इससे शराबी पति का गुस्सा और बढ़ गया। उसने,समझौता करने के बहाने पत्नी को आपस बुला कर,ईट से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। लोमहर्षक घटना,जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के रेमते गांव की है। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मृतिका सुमित्रा बाई के पिता सोनसाय की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति सुरेश राम नायक…
जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज,डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उदासीनता की वजह से गरीबों को लाभ नहीं मिल पा रहा है,साथ हीं केंद्र सरकार कई जनकल्याण कारी योजनाओं से भी प्रदेश की जनता को लाभ देने से वंचित रखा है उक्त बातें जिला सह प्रभारी सालिक साय ने नकटीमुंडा सेमरकछार में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के दौरान कही है।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदेश सहित जिले के पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए प्रदेश भाजपा के…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज। शराब के नशे में धुत्त पति ने ईट से पीट पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतिका के पति की रिपोर्ट पर,पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर,मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। प्रार्थी सोनसाय ने कुनकुरी पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मृतिका सुमित्रा बाई ने लगभग दो साल पहले अपनी पसंद से रेमते निवासी आरोपित सुरेश राम नायक से विवाह किया था। दो साल हो जाने के बाद भी संतान की प्राप्ति नही हो सकी थी। इस बात को लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच…
जशपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की अपील कर,विवादों में आये,मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजा पटेरिया के खिलाफ मध्यप्रदेश के सागर जिले के पवई थाना सहित कई थानों में आईपीसी की धारा 195 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। राजा पटेरिया को उनके जबलपुर जिले के हटा स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है।इस बीच,अपने इस विवादित बयान पर राजा पटेरिया ने भी सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की अपील की थी। उनके बयान को तोड़…
जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज। सोलह दिन पूर्व जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के नारायणपुर में गड्ढे में गिर कर घायल हुए हाथी के बच्चे की मृत्यु हो गई है। सूत्रों के अनुसार 4 साल के हाथी के बच्चे ने सोमवार की शाम साढ़े 4 बजे अंतिम सांस ली। वन विभाग,मृत शावक के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक हाथी प्रभावित जिले में शामिल जशपुर में हाथियों की बढ़ती हलचल से एक ओर जहां जन और सम्प्पति हानि बढ़ रही है,वहीं,लगातार बढ़ती संख्या और सिमटते हुए वन…
जशपुर नगर,द ब्लेज न्यूज,डेस्क।* मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस के नेता पार्टी के नेताओ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। द ब्लेज ई न्यूज,इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। https://youtu.be/fMyp51C2N-0 बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो पवई के विश्राम गृह की है। यहां,कांग्रेस के सेक्टर अध्यक्षो की एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में अपने सम्बोधन के दौरान राजा पटेरिया के बोल बिगड़ गए और…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक बांग्लादेशी परिवार के फर्जी आधारकार्ड के बूते रहने का मामला,पुलिस प्रशासन ने उजागर किया है। रिजवान नाम के इस व्यक्ति के इस बांग्लादेश मूल के नागरिक ने कानपुर की एक महिला से विवाह रचाया था। कानपुर पुलिस की प्रारंभिक जांच में रिजवान के पाकिस्तान,नेपाल,मलेशिया,थाईलैंड और मालदीव में भी लंबा समय गुजारने के दस्तावेज मिले है। रिजवान के घर की तलाशी में पुलिस को फर्जी आधारकार्ड के साथ 14 लाख 56 हजार रुपये नगद,1 हजार विदेशी डॉलर,सोने चांदी के जेवरात,8 पासपोर्ट जब्त किए है। पूछताछ में रिजवान ने स्वयं के एमबीबीएस…