Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अवैध वसूली के फोन कॉल से धान मंडी के प्रभारी हलाकान,कोई घूमने जाने तो कोई इलाज के लिए मांग रहा है रुपया,दे रहे हैं इस तरह के धौंस भी……….*
छत्तीसगढ़

अवैध वसूली के फोन कॉल से धान मंडी के प्रभारी हलाकान,कोई घूमने जाने तो कोई इलाज के लिए मांग रहा है रुपया,दे रहे हैं इस तरह के धौंस भी……….*

By AdminDecember 17, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क।* किसानों से समर्थन मूल्य में धान खरीदने में जुटे,जिले के धान मंडियों के प्रबंधक और कर्मचारी,इन दिनों अवैध वसूली के लिए आ रहे फोन कॉल से परेशान हैं। कोई रायपुर जाने के नाम पर तो कोई इलाज के नाम पर पैसे की मांग कर रहा है। हद तो उस समय हो जाती है जब ये वसुलीबाज स्वयं को मीडियाकर्मी और किसी राजनेता का खास बता कर,धौस जमाने की कोशिश करते हैं। मिडिया और नेताओं से मामला जुड़े होने के कारण,अब तक इस मामले की शिकायत नहीं हो पाई है। लेकिन,लगातार घनघना रहे इस तरह के फोन कॉल से मंडी प्रबंधको में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थिति न सुधरने पर जिले भर के मंडी कर्मी एकजुट हो कर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का मन बना रहे हैं। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक मंडी कर्मी ने बताया कि स्थानीय मीडियाकर्मी और जन प्रतिनिधियों से उन्हें अच्छा सहयोग मिलता है। लेकिन,अंजान लोग,उन पर दबाव बना कर,वसूली की कोशिश कर रहे है। बार बार इस तरह के काल आने पर,धान खरीदी का काम भी प्रभावित हो रहा है। अपने इस गैर कानूनी काम के लिए कॉलर,पैतरेबाजी करने से भी बाज नहीं आ रहे है। कई कॉलर,सीधे काल न कर,इंटरनेट मीडिया के माध्यम से काल कर रहे हैं ताकि उनका काल रिकार्ड न हो सके। लेकिन,भड़के मंडी कर्मी अब,इस सारे पैतरेबाजो के खिलाफ प्रशासन से शिकायत करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

breaking news Highlights jashpur jashpur news the blazeenews.com
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072036
Views Today : 122
Views Last 7 days : 1924
Views Last 30 days : 5013
Total views : 94730
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.