Author: Admin

पत्थलगांव,अभिषेक शुक्ला। चावल से लदी हुई ट्रक अचानक धू धू करके चलने लगी। आग के गोले में तब्दील हुई इस ट्रक से ड्राइवर और क्लीनर ने किसी तरह,कूद कर अपनी जान बचाई। देखिए वीडियो- https://youtu.be/lCCFb09RC4M मामला,पत्थलगांव की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चावल से लदी हुई ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीबी 9083 चावल लोड कर के पत्थलगांव से अम्बिकापुर के लिए रवाना हुई थी। अभी यह ट्रक नगर के बीटीआई चौक के पास पहुँची थी कि ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आग कैसे लगी? यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शार्ट…

Read More

जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। मिशन 2024 के तहत छत्तीसगढ़ के कोरबा पहुंचे अमित शाह के निशाने पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और इसके मुखिया भूपेश बघेल रहे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल के दौरान किये गए कार्यो की जमकर तारीफ की। आम सभा में शामिल होने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री शाह हेलीकाप्टर से लगभग 30 मिनट देर से अंबिकापुर के इंदिरा स्टेडियम पहुंचे थे। हेलीपेड में पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने उनका स्वागत किया। मंच पर संबोधन के लिए आते ही शाह…

Read More

जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज। जशपुर सहित पूरा सरगुजा संभाग शीत लहर की चपेट में आ गया है। शीत लहर के असर से पारा 3 से 4 डिग्री सेल्यिस तक लुढ़क गया है। कड़ाके की सर्दी से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पारा के न्यूनतम स्तर तक पहुंच जाने से शनिवार की रात ओंस की बूंदें जम जाने से धरती ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। हरे घास पर सफेदी की यह चादर सुबह 8 बजे तक देखा गया। ठिठुरन भरे इस ठंड से लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के प्रसिद्व…

Read More

तुमला,रोहित यादव। आधी रात को गहरी नींद में सो रहे ग्रामीणों के घर में हाथियों के दल ने अचानक आक्रमण कर दिया। घर टूटने की आवाज सुनकर,जैसे ही ग्रामीणों की नींद खुली,सामने हाथियों को खड़ा देख कर,उनके होश उड़ गए। घटना,जशपुर जिले के घोर हाथी प्रभावित तपकरा वन परिक्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार तपकरा वन परिक्षेत्र के अंतिम छोर में स्थित ग्राम तेलाइन में शक्रवार और शनिवार के मध्य रात को तीन हाथियों का एक दल बस्ती में घुस आया। हाथियों के इस दल ने स्थानीय रहवासी दिलीप नायक,महनु नायक,रोहित पैंकरा,मोहन यादव और चक्रधर साय के घरों को निशाना…

Read More

जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज। छत्तीसगढ़ केे नारायणपुर जिले के एड़का गांव में हिंदू समाज और पुलिस बल पर किये गए हमले के विरोध जनजातिय सुरक्षा मंच ने शुक्रवार को शहर में रैली निकाल कर,राज्यपाल के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने मतातंरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की। रैली की शुरूआत शहर के बांकी टोली में स्थित जनजातिय सुरक्षा मंच के मुख्यालय से दोपहर लगभग 2 बजे हुई। मतांतरण और मतांतरितों की गुंडागर्दी के विरोध में नारेबाजी करते हुए रैली बांकी टोली से भागलपुर चौक,रणजीता स्टेडियम चौक होते हुए,कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां मंच के…

Read More

जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज।  धूल से परेशान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की घोषणा कर दी है। कांसाबेल के तहसीलदार कल सौपे गए ज्ञापन में चेटबा के ग्रामीणों ने बताया है कि उनका गाँव निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे स्थित है। वर्तमान में इस सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है। जिससे दिन भर भारी वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ती है। देखिए,वीडियो- जब ग्रामीणों ने रोक लिया कलेक्टर का काफिला https://youtu.be/BBBmy6Xpbvg धूल से सड़क किनारे स्थित दुकानों में रखे समान तो खराब हो ही रहे हैं,साथ ही स्वास्थ्य भी बुरी तरह से प्रभावित हो…

Read More

जशपुरनगर।जिले में पड़ रहे कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है,कोहरे की धुंध से राहगीरों की समस्या बढ़ गई है। वहीं आज जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने आदेश जारी करते हुए जिला जशपुर में पड़ रहे अत्यधिक ठंड,शीतलहर एवं कोहरे के कारण शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय अनुदान प्राप्त ,सेजेश विद्यालयों के प्राथमिक,माध्यमिक,हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल में दिनांक 5 जनवरी से 7 जनवरी तक दो दिवस अवकाश घोषित कर दिया है।

Read More

जशपुरनगर, द ब्लेज ई न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने मंगलवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के बगिया स्थित निवास में बंद कमरे में पार्टी के पदाधिकारियों की मैराथन बैठक ली। इस बैठक में जिले में संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई। लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा, श्रीमती गोमती साय,जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगतवरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय,रामविचार नेता सहित पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल थे। जानकारी…

Read More

*मैनपाट,रमजान खान की रिपोर्ट।* सरगुजा जिले से  मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दूध का पैसा देने में लेट होने से तीन दबंगों  ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में 20 वर्षीय गर्भवती युवती को भी पीटा जिससे युवती के पेट में पल रहे शिशु का गर्भपात हो गया। https://youtu.be/RNBgpmigTg8 युवती गर्भ में मृत शिशु को हाथ में लेकर देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची।  पीड़ित परिवार गांव के ही रहने वाले नारायण यादव द्वारा तीन महीनो से दूध ले रहे थे। दूध का…

Read More

कुनकुरी,निशांत यादव। अज्ञात कारण से महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर,मर्ग कायम कर,पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना,कुनकुरी थाना क्षेत्र के ठेठेटांगर गांव की है। जानकारी के अनुसार,कुनकुरी पुलिस को सूचना मिली कि इस गांव की निवासी महिला श्रीमती शोभनी बाई पति बाली राम ने आत्म हत्या कर ली है। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को जब्त कर,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही शोभनी कि मृत्यु की वजह पता चल सकेगी।

Read More