जशपुर नगर (द ब्लेज ई न्यूज,डेस्क) भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर आदिवासी नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी है। वह,यह कि 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान जनघोषणा पत्र में किये गए 36 वायदों में से एक भी वायदे को शत प्रतिशत पूरा करने का सबूत,कांग्रेस पेश कर दे। देखिए वीडियो,क्या कहा विष्णु देव साय ने- https://youtu.be/2Q20H4JgE58 हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए विष्णु देव साय,रविवार को जशपुर जिले…
Author: Admin
कुनकुरी,निशांत यादव। आगजनी में 6 किसानों की फसल,जलकर पूरी तरह से राख हो गया। पीड़ित किसान,अब राहत की उम्मीद लगाएं,प्रशासन की ओर देख रहें हैं। मामला,जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोधमा के आश्रित ग्रामी ढोलचुवा गांव की है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 8 बजे इस गांव के खेत में रखे धान में अचानक आग लग गई। अपनी मेहनत की फसल को आग में भस्म होते देख कर,किसान,उनके स्वजनों के साथ ग्रामीण,आग बुझाने के लिए दौडे। लेकिन,पूरी तरह से धधक रही आग पर वे काबू नहीं पा सके। देखते ही देखते,धान की पूरी फसल,जलकर राख…
जशपुर नगर। जिले भर में भाजपा द्वारा मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत इस आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए आज जिले के पंडरापाठ मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर इस अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए पंचायत स्तर में अभियान चलाकर प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों तक पहुंच कर उनके अधिकार के आवेदन पत्र भरवाया जायेगा,और जिले के 93 हजार पात्र हितग्राहियों की आवाज बन कर उनका अधिकारी दिलाने विधानसभा एवं प्रदेश स्तर में धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेगी।जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत…
जशपुरनगर।जिले में अब भाजपा द्वारा मोर आवास मोर अधिकार अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए मंडल स्तरीय बैठक का दौर चल रहा है।वही इस अभियान को लेकर आज गुरुवार को जिले के बागबहार मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।बैठक में पहुंचे इस अभियान के जिला सह प्रभारी एवं डीडीसी सालिक साय ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा।श्री साय ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीब मजदूर किसानों से छलावा की है,उनका हक मार कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर रखा है।उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
जशपुर नगर।* दिल्ली के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का जादू चलता हुआ दिख रहा है। शुरुआती रुझानो में पिछड़ने के बाद,आम आदमी पार्टी ने तेजी दिखाते हुए अब तक 112 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 20 सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आगे चल रहे है। वही,मतगणना के पहले दौर में जीत की राह पकड़ने वाली भाजपा अब तक 91 सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। प्रत्याशी 14 सीट ओर आगे चल रहे हैं। प्रतिष्ठा की राजनीतिक संघर्ष में कांग्रेस एक बार फिर पिछड़ती हुई नजर आ रही है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस…
जशपुर नगर,द ब्लेज न्यूज डेस्क। जिले में अधर में लटकी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए भाजपा,जशपुर जिले में बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता,प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण लाभ से वंचित रह गए हितग्राहियों से एक आवेदन पत्र भर कर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रेषित करेगी। इस अभियान को मूर्त रूप देने के लिए भाजपा के पदाधिकारी लगातार मंडल स्तर पर बैठक कर रहे हैं। पत्थलगांव में आयोजित मंडल स्तरीय बैठक में सालिक साय ने कहा की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना विगत 4 वर्षो से छत्तीसगढ़ में…
*तुमला,रोहित यादव की रिपोर्ट।* जिला जेल से फरार हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व जिला जेल की दीवार फांद कर फरार हुआ आरोपी ललित राम की तलाश में जशपुर पुलिस जुटी हुई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस,नाका बंदी के साथ सम्भावित स्थानों पर नजर रखी हुई थी। मंगलवार को तुमला पुलिस को सूचना मिली कि फरार बंदी ललित राम,बाबू साजबहार में छिपा हुआ है। सूचना पर तुमला पुलिस ने इस गांव में छापा मारकर,उसे गिरफ्तार कर लिया है। ललित,पर हत्या का आरोप है। यह मामला,अभी न्यायालय में विचाराधीन…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। मोबाइल की घुसपैठ हमारे जीवन मे बेडरूम से लेकर बाथरूम तक हो चुकी है। हमारे जीवन मे मोबाइल की यह घुस पैठ किस तरह पारिवारिक जीवन को बिखेर रहा है,यह छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में देखने मिला। मामला इस जिले के बागबहार थाना क्षेत्र का है। पीड़ित घर जमाई वीरेंद्र यादव द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार बीते कुछ दिनों से वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में निवास कर रहा था। घटना दिनांक 4 दिसम्बर की रात को वह पत्नी और बच्चों के साथ सोया हुआ था। इस बीच,आधी रात…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम में भाजपा ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। 60 सीटों के रुझानों में से भाजपा के प्रत्याशी 47 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। आम आदमी पार्टी को 13 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे है। जानकारी के लिए बता दें कि देश की राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण दिल्ली नगर निगम का चुनाव,सभी राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। यही,कारण है कि सभी राजनीतिक दलों ने इस चुनाव के परिणामो को अपने पक्ष में करने के लिए,पूरी ताकत झोंक दी है। गुजरात और…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट।माध्यम एमपावरमेन्ट ऑफ़ ट्राइबल एन्ड रूरल आर्गेनाइजेशन कुनकुरी के तत्वाधान में कुनकुरी में आयोजित अन्तर्राजीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को रंगारंग समापन हुआ. इस फ़ाइनल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश पटेल मंत्री उच्च शिक्षा विभाग एवं अध्यक्षता रामपुकार सिंह विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष जनजातीय सलाहकार परिषद शासन ने की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में भानु प्रताप सिंह अध्यक्ष छतीसगढ़ जनजाति आयोग,विधायक कुनकुरी एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज , गुलाब कामरो विधायक भरतपुर सोनहत एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण,कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर, मनोज सागर यादव जिला अध्यक्ष…