Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » किसानों को जबरन घटिया स्तर का वर्मी कम्पोस्ट थमा रही है कांग्रेस सरकार,धान खरीदी केन्द्रों में व्याप्त अव्यवस्था और किसानों के शोषण के विरूद्व भाजपा ने खोला मोर्चा,दी आंदोलन की चेतावनी………….
राजनीति

किसानों को जबरन घटिया स्तर का वर्मी कम्पोस्ट थमा रही है कांग्रेस सरकार,धान खरीदी केन्द्रों में व्याप्त अव्यवस्था और किसानों के शोषण के विरूद्व भाजपा ने खोला मोर्चा,दी आंदोलन की चेतावनी………….

By AdminDecember 15, 2022Updated:December 17, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20221215 WA0053
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज। भारतीय जनता पार्टी की किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार के धान खरीदी प्रक्रिया पर,ताबड़तोड़ निशाना साधा है। कलेक्टर डा रवि मित्तल को सौपें गए ज्ञापन में किसान मोर्चा का आरोप है कि समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के नाम पर सरकार,भोलेभाले किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है।

किसान मोर्चा का आरोप है कि धान खरीदी केन्द्रों में घटिया स्तर का वर्मी कम्पोस्ट जबरन किसानों को दिया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों से एक बोरा में 40 किलो की जगह 42 किलो तक धान लिया जा रहा है। इससे,किसानों को नुकसान हो रहा है। भाजपा का सबसे बड़ा आरोप है कि जिले के कुछ धान खरीदी केन्द्रों में कोचियों को प्राथमिकता दी जा रही है और प्रदेश सरकार की आन लाइन टोकन प्राप्त करने की घोषणा पूरी तरह से कागजों में सिमटी हुई है। कलेक्टर को सौपे गए ज्ञापन में किसान मोर्चा ने चालू धान खरीदी का बोनस 25 दिसंबर तक न किए जाने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। मिडिया से चर्चा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह केसर ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए जनघोषणा पत्र में किसानों से धान का एक एक दाना खरीदने का वायदा किया था। लेकिन,सत्ता में आने के बाद,कांग्रेस सरकार ने छल करते हुए,प्रति एक 15 क्विंटल धान खरीदी की सीमा तय करने के साथ कई शर्त लागू कर दी है। धान खरीदने से रोकने के लिए आन लाइन पंजियन की प्रक्रिया को साल दर साल जटिल किया जा रहा है। तकनीकि समस्या की आड़ में किसानों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। लेकिन,भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस के इस अन्याय के खिलाफ,भाजपा के कार्यकर्ता सड़क में उतर कर,संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

bjp bjp in jashpur breaking news Highlights jashpur jashpur news the blazeenews.com
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072036
Views Today : 123
Views Last 7 days : 1925
Views Last 30 days : 5014
Total views : 94731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.