Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शातिरों ने पुलिस इंस्पेक्टर को फांसा जाल में,खाते से उड़ा लिए सवा तीन लाख रुपए
अपराध

शातिरों ने पुलिस इंस्पेक्टर को फांसा जाल में,खाते से उड़ा लिए सवा तीन लाख रुपए

By AdminDecember 26, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Polish 20221225 212359661
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुर नगर। आन लाइन ठगी करने वाले शातिरों ने पुलिस विभाग के एक निरीक्षक को अपने जाल में फांस कर,उसके खाते से सवा तीन लाख रुपये उड़ा लिए। मामला,जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जिले के आदिम जाति कल्याण शाखा के प्रभारी निरीक्षक राम लोचन गुप्ता ने कोतवाली पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि 9 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक काल आया था। कॉलर ने स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए,उनके स्टेट बैंक आफ इंडिया के बैंक खाते में पैन कार्ड को लिंक करके नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू करने का झांसा दिया। शातिर के जाल में फंसते हुए निरीक्षक गुप्ता ने आन लाइन प्रक्रिया अपडेट करने पर हामी भर दी। शातिर की बातों को मानते हुए निरीक्षक ने ठग को बैंकिंग से जुड़ी सभी गोपनीय जानकारी दे दी। नतीजा,चंद मिनटों में ही उनके खाते से तीन किश्त में 3 लाख 25 हजार रुपए कट गए। पीड़ित पुलिस इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस,अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुआ है। इस पूरे मामले में  साइबर क्राइम को लेकर आम लोगो को जागरूक करने वाले पुलिस प्रशासन के एक जिम्मेदार अधिकारी के ऑन लाइन ठगी का शिकार हो जाने पर आश्चर्य जताया जा रहा है। जशपुर पुलिस के सामने अपने अफसर के साथ हुई इस ठगी के मामले को सुलझाने की चुनोती भी खड़ी हो गई है।

breaking news crime crime in chattisgarh crime in jashpur Highlights the blazeenews.com
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069686
Views Today : 39
Views Last 7 days : 593
Views Last 30 days : 3832
Total views : 90730
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.