Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ की जनता की गाढ़ी कमाई से कांग्रेस का खजाना भर रहे हैं मुख्यमंत्री,प्रदेश में व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर जम कर बरसे विष्णु देव साय………लगाई आरोपो की झड़ी
राजनीति

छत्तीसगढ की जनता की गाढ़ी कमाई से कांग्रेस का खजाना भर रहे हैं मुख्यमंत्री,प्रदेश में व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर जम कर बरसे विष्णु देव साय………लगाई आरोपो की झड़ी

By AdminDecember 23, 2022Updated:December 23, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
vishnu sai
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य विष्णु देव साय, शुक्रवार को कांग्रेस पर जम कर बरसे। उन्होंने  प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर,छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई से,कांग्रेस का खजाना भरने का आरोप लगाया। विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम के नजदीकी ग्राम दोकडा में आयोजित एक सभा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

IMG 20221223 WA0015

इस सभा का आयोजन,भाजपा ने मोर आवास,मोर अधिकार अभियान के तहत किया था।  साय ने कहा कि कहा की प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवार पीएम आवास योजना का लाभ लेने से वंचित  हो गए। छत्तीसगढ़ की जनता को उनका अधिकार दिलाने के लिए दिलाने के लिए पूरे  प्रदेश में भाजपा  लड़ाई लड़ रही है।उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार की चार साल पूरे हो चुके हैं लेकिन एक भी बड़े कार्य इन्होंने नहीं किया,बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं को अपनी योजना बताकर विकास का ढिंढोरा पीट रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की लोगों से अपील की।उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस सरकार की उदासीनता की वजह से गरीबों को पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पाया,उनके हक के लिए पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर लड़ाई लड़ रही है।जब तक उनका अधिकार नहीं मिल जाता यह अभियान लगातर जारी रहेगा।पूर्व संसदीय सचिव शिवशंकर पैंकरा ने भी अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश सरकार की उदासीनता की वजह से गरीबों को केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे रहे हैं।इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,पूर्व विधायक शिवशंकर पैंकरा,मंडल प्रभारी विजय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,प्रभारी उपेंद्र साय,आनंद शर्मा,दिनेश प्रसाद मंडल अध्यक्ष,गौतम यादव भाजयुमो मंडल अध्यक्ष,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नेता इमाम खान,रवि यादव महामंत्री,अटल बिहारी,रामबिलास राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

breaking news jashpur jashpur news politics in jashpur the blazeenews.com
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072925
Views Today : 28
Views Last 7 days : 1021
Views Last 30 days : 5711
Total views : 96452
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.