जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज। गुरूवार को दोकड़ा चौकी के देवरी गांव में पुलिस ने चलित थाना का आयोजन किया। इसमें चौकी प्रभारी टीआर सारथी ने बताया कि सरगुजा के आईजी और वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डी रविशंकर के दिशा निर्देश के अनुसार देवरी में चलित थाना का आयोजन कर,स्थानीय लोगों से चर्चा की गईं इस दौरान,देवरी के ग्रामीणों की समस्या सुनने के साथ उन्हें टोनही प्रताड़ना,मानव तस्करी,साइबर क्राइम और आन लाइन होने वाली ठगी के संबंध में विस्तार से जानेाकरी देते हुए,सावधान रहने की अपील की गई। चौकी प्रभारी सारथी ने कार्यक्रम में जुटे देवरी के रहवासियों को यातायात नियमों की…
Author: Admin
जशपुर नगर, द ब्लेज ई न्यूज। शहर में आयोजित होने वाला मेला का खेला और अधिक दिलचस्प हो गया है। अब इस खेल में नगर सरकार बुरी तरह से उलझती नजर आ रही है। बुधवार को एसडीएम कार्यालय में हुई संयुक्त बैठक में मेला के आयोजन स्थल और नीलामी की प्रक्रिया के मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेने के लिए नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा को अधिकृत किया गया है। देखिए,वीडियो,नवम्बर में इस तरह हुआ था हंगामा https://youtu.be/IsElIMJH77M लेकिन ताजा राजनीतिक घटनाक्रम में अब सामान्य सभा की बैठक ही खटाई ही पड़ती नजर आ रही है। दरअसल,सूत्रों के अनुसार भाजपा…
जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज। शहर में हर साल आयोजित होने वाले वार्षिक जतरा मेला के आयोजन को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है। शहर के विवेकानंद कालोनी में प्रस्तावित इस आयोजन पर,मुहल्लेवासियों की आपत्ति किये जाने पर,नगरपालिका ने बुधवार को होने वाली नीलामी की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। नीलामी प्रक्रिया के स्थगन का यह निर्णय जशपुर के एसडीएम कार्यालय में आयोजि संयुक्त बैठक में चर्चा के बाद लिया गया। देखिए,वीडियो,मेला का खेला https://youtu.be/dQbglF7Nryg मेला के आयोजन को लेकर एक बार फिर,गेंद नगरपालिका के पाले में चली गई है। आयोजन स्थल और नीलामी प्रक्रिया पर…
पत्थलगांव,द ब्लेज ई न्यूज। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव रेंज के कछार गांव कतंगजोर में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात,एक नर हाथी कुएं में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,रात के समय 12 हाथियों का एक दल इस गांव के रिहायशी क्षेत्र में आ गया था। https://youtube.com/shorts/3QYi35stQEI?feature=share स्थानीय रहवासी इसे खदेड़ने में जुटे हुए थे। इसी दौरान,दल में शामिल एक हाथी पानी से भरे हुए,कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। वन परिक्षेत्राधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा दल बल के साथ,घटना स्थल पहुँचे। इस समय हाथी पानी से भरे हुए कुएं में अपनी जान बचाने…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज। जशपुर जिले के एक युवक की जबलपुर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटना से मृतक के परिजन,अब तक सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार जशपुर निवासी आकाश कुमार मिंज मध्यप्रदेश के जबलपुर में अपने भाई के पास रह कर डीआरडीओ की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को आकाश अपना परीक्षा केंद्र देखने के लिए बाइक से जबलपुर जिले के खम्हरिया थाना के ओएफके कालोनी में स्थित एक स्कूल आया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए,बाइक…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज। सड़क निर्माण की सुस्त गति जिलेवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। इससे,एक ओर आवागमन प्रभावित हो रहा है,वहीं दूसरी ओर,निर्माणाधीन सड़क के आसपास रहने वाले लोग उड़ते हुए धूल के गुबार से परेशान हैं। सालों से समस्या का सामना कर रहे ग्रामीण अब सड़को में उतर कर विरोध करने लगे है। इसी क्रम में अब जिले के कांसाबेल तहसील के दोकडा के रहवासियों ने सड़क जाम करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के नाम पर,दोकडा के चौकी प्रभारी को सौपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया…
जशपुरनगर,(द ब्लेज ई न्यूज) बीते विधान सभा चुनाव के दौरान जनघोषणा पत्र में किए गए वायदे को पूरा कराने के लिए,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़ ली है। https://youtu.be/HJ8lbVnpJbo सोमवार को शहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच ने रैली निकाल कर,6 सूत्रिय मांग के समर्थन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मंच ने नियमितीकरण,वेतन वृद्वि सहित सभी मांगों को पूरा करने के लिए 22 जनवरी से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मंच की अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने बताया कि जनघोषणा पत्र में कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार गठन…
पत्थलगांव,अभिषेक शुक्ला। जंगल मे अकेले भटक रहे दंतैल ने साइकिल सवार को रौंद दिया। घटना में ग्रामीण की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के रेडे गाँव के आश्रित बस्ती बिच्छीकानी की है। जानकारी के अनुसार मृतक बुद्धनाथ उर्फ धुरबो 32 वर्ष, अपने रिश्तेदार से मिल कर वापस अपने घर लौट रहा था।। इसी दौरान सुनसान क्षेत्र में मृतक का हाथी से सामना हो गया। हाथी ने ग्रामीण को साइकिल सहित सूढ़ से खींच लिया और उसे जमीन में पटक कर कुचल दिया। शव की हालत को देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। आप माने या ना माने कभी कभी ऐसी घटनाएं भी हो जाती है जिस पर विस्वास करना कठिन होता है। कुछ ऐसा ही हुआ रायपुर के उरकुरा निवासी अशोक शर्मा के साथ। दरअसल,अशोक शर्मा के पास बीते साल की 15 फरवरी को एक काल आया। कॉलर ने उन्हें 15 लाख की लोन स्वीकृत होने की जानकारी देते हुए,स्वीकृत रकम को खाते में डालने के लिए आवश्यक दस्तावेज और फोटो,इंटरनेट मीडिया से मांगी। पेशे से ट्रांसपोर्टर पीड़ित अशोक शर्मा को पैसे की जरूरत तो थी ही,सो उन्होंने हाथों हाथ मांगे गए दस्तावेज और फोटो दे दिया।…
जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज,डेस्क। छत्तीसगढ़ और ओड़िसा की सीमा पर जिला प्रशासन की टीम ने 50 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को जिला विपडन अधिकारी (डीएमओ) शंभु कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ,धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान कोरंगामाल के पास उन्होंने ओड़िसा की ओर से आ रही एक पिकप को जाँच के लिए रोका। पिकप ड्राइवर प्रशांत गुप्ता ने अधिकारियों को बताया कि ट्रक में लोड धान,दलटोली के एक व्यवसायी का है। मांगे जाने पर,वाहन चालक,धान परिवहन का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। मामले में…