Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में बनेगी डबल इंजन की सरकार?केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की अपील, किया वर्ष 2024 तक छत्तीसगढ़ को लाल आतंक से मुक्त करने का दावा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा इस तरह निशाना………
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बनेगी डबल इंजन की सरकार?केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की अपील, किया वर्ष 2024 तक छत्तीसगढ़ को लाल आतंक से मुक्त करने का दावा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा इस तरह निशाना………

By AdminJanuary 7, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
amuu ji
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। मिशन 2024 के तहत छत्तीसगढ़ के कोरबा पहुंचे अमित शाह के निशाने पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और इसके मुखिया भूपेश बघेल रहे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल के दौरान किये गए कार्यो की जमकर तारीफ की। आम सभा में शामिल होने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री शाह हेलीकाप्टर से लगभग 30 मिनट देर से अंबिकापुर के इंदिरा स्टेडियम पहुंचे थे। हेलीपेड में पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने उनका स्वागत किया। मंच पर संबोधन के लिए आते ही शाह ने सीधा कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होनें कहा कि ढाई ढाई साल की लड़ाई में छत्तीसगढ़ में विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने गरीबी ेरोजगारी और नक्सलवाद देने का काम किया है। कांग्रेस ने देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया था। लेकिन कांग्रेस ने गरीबी की जगह गरीबों को ही हटाना शुरू कर दिया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन में 2024 से पहले छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का दावा भी किया। भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए खनिज न्यास निधि में 9 हजार 234 करोड़ रूपए सरकार को दिए। लेकिन,यह पूरी राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए 21 हजार करोड़ के बजट को बढ़ा कर,86 हजार रूपए कर दिया। आजादी के बाद पहली बार देश को पहली आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के पद पर आसिन किया। अमित शाह ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को केन्द्र सरकार की एक एक पाई का हिसाब देना होगा।
डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील –
कोरबा के आम सभा में अमित शाह ने एक साथ विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास सिर्फ केन्द्र सरकार के बूते नहीं किया जा सकता। इसके लिए आवश्यक है कि केन्द्र के साथ छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार हो। उन्होनें जोर देकर कहा कि 2024 में नरेन्द्र मोदी की प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार ताजपोशी के लिए,2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीताना आवश्यक है। विकास के लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक है।

Breaking breaking news Highlights the blazeenews.com
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072036
Views Today : 123
Views Last 7 days : 1925
Views Last 30 days : 5014
Total views : 94731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.