Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बगिया में बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों और समाज प्रमुखों से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव,विधानसभा चुनाव के लिए टटोला नब्ज,जानिये क्या हुई चर्चा………………..?
राजनीति

बगिया में बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों और समाज प्रमुखों से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव,विधानसभा चुनाव के लिए टटोला नब्ज,जानिये क्या हुई चर्चा………………..?

By AdminJanuary 4, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bjp 2
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर, द ब्लेज ई न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने मंगलवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के बगिया स्थित निवास में बंद कमरे में पार्टी के पदाधिकारियों की मैराथन बैठक ली। इस बैठक में जिले में संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई। लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा, श्रीमती गोमती साय,जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगतवरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय,रामविचार नेता सहित पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल थे। जानकारी के लिए बता दें कि जिले के दो दिवसीय प्रवास पर,अरूण साव,मंगलवार की दोपहर को पत्थलगांव पहुंचे थे। यहां उन्होनें विश्राम गृह में पदाधिकारियों और मिडिया से मुलाकात करने के साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए थे। बागबहार में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे बगिया पहुंचे थे। रात्रि भोज,विष्णुदेव साय के निवास में करने के बाद वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान साव ने कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर सक्रियता से काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि समय आ गया है जब प्रदेश की जनविरोधी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाएं। उन्होनें प्रदेश सरकार पर केन्द्र सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ से वंचित रखने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि 15 साल के भाजपा के शासन काल में भाजपा ने कभी केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं में अंतर नहीं किया। हर योजना का,बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के जनता तक लाभ पहुंचाया। लेकिन,राजनीतिक स्वार्थ में अंधी हो चुकी कांग्रेस की सरकार को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। कांग्रेस के इस कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए,जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही। इसलिए,हम सबका कर्त्तव्य हो जाता है कि जनहित कके लिए संगठित हो कर,पूरी ताकत से काम करें। कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने विष्णुदेव साय के निवास में ही एक बंद कमरे में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। सूत्रों के अनुसार,प्रदेश अध्यक्ष ने इस बैठक में समाज प्रमुखों से चर्चा कर,विधानसभा चुनाव के महौल और मुद्दों की टोह ली। चर्चा में उन्होनें समाज प्रमुखों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

bjp bjp in jashpur jashpur jashpur news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072724
Views Today :
Views Last 7 days : 1639
Views Last 30 days : 5639
Total views : 96247
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.