कुनकुरी (निशांत यादव). कांसाबेल पुलिस ने एक मकान से भारी मात्रा में रखे गए कफ शिरप की बोतले जब्त की. प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कांसाबेल पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि जशपुर रोड स्थित एक मकान में भारी मात्रा में तस्करी के लिए कफ सिरप जमा करके रखा गया है. सुचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मकान में दबिश दी थी. फिलहाल इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.
Author: Admin
कुनकुरी (निशांत यादव)। कोरेक्स कफ सीरप से भरे हुई कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस की घेरा बंदी देख कर,अज्ञात तस्कर,मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गए। फरार हुए तस्करों की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, कुनकुरी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर,एक सिल्वर रंग की कार में भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप लेकर जा रहे थे। सूचना पर,कुनकुरी पुलिस की टीम ने नगर के हाली क्रास अस्पताल के पास घेराबंदी कर,वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान,एक सिल्वर रंग की कार क्रमांक जेएच 24 एल 0703 का चालक,पुलिस…
कुनकुरी, निशांत यादव* गांव में तब सनसनी फ़ैल गई जब कुनकुरी से दस किलोमीटर दूर लोधमा गांव के पास नदी के किनारे एक महिला शिक्षिका का शव मिला। जानकारी के अनुसार महिला का नाम शिलवंती हंसरा है। जो की तपकरा की रहवासी है। बताया जा रहा है कि मृतिका यहां के हाई स्कूल में शिक्षिका थी। दर असल तीन दिन पहले से सलियाटोली के पास इसी महिला की कार लावारिस मिली थी जिसको सूचना देने पर कुनकुरी पुलिस ने गाड़ी को थाना ले आई थी. शिक्षिका के गुम होने की रिपोर्ट उसके स्वजनों ने ही दर्ज कराई थी. मामले में…
कुनकुरी,(निशांत यादव ) जिले में हिन्दू नव वर्ष उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है. मंदिरो में सुबह से श्रद्धालुओ की भीड़ लगी हुई है. इसी क्रम में कुनकुरी में सनातन धर्म समिति के ध्वज तले हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में नगर में भभ्य रूप से प्रभात फेरी निकाली गई जिसमे नगर वासियों माताओं बहनों ने भी हिस्सा लिया और मुख्य रूप से श्याम सुंदर बंग, सुनील शर्मा, विष्णु सोनी, अमन शर्मा, मनोज बंसल, रामशकल यादव, दीपक हेड, राधेश्याम हेडा, मनोज अग्रवाल, और नगर वासी मौजूद रहे।
*कुनकुरी (निशांत यादव )* छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा किसान एवं ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के विकास के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है, वहीं पंचायत कर्मचारी ही भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आपको बता दें कि सरकार के द्वारा महत्वकांक्षी योजनाओ में से गोठान योजना में ग्राम पंचायत बरांगजोर सचिव के द्वारा नब्बे हजार की राशि फर्जी तरीके से निकाल लिया गया है, गोठान के नाम पर पंचायत सचिव द्वारा समिति के सदस्यों को गोठान रजिस्टर है बोलकर साईन कराया गया है और समिति के अध्यक्ष का फर्जी सील साईन लगाकर नब्बे हजार की राशि…
जशपुर नगर. राजस्व विभाग में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी और भ्र्ष्टाचार से आम जनता परेशान है. नामांतरण, फौती और बटांकन जैसे कार्यो के लिए महिनो अधिकारियों के चक्क्रर काटने के लिए मजबूर हैं. डीडीसी सालिक साय ने छत्तीसगढ़ सरकार के इस लचर रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार का प्रशासन पर जरा भी नियंत्रण नहीं रह गया है. अधिकारी मुख्य मंत्री के आदेश और निर्देशों का भी गंभीरता से पालन नहीं कर रहे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और प्रदेश सरकार द्वारा ब हु प्रचारित भेट मुलाकत कार्यक्रम के दौरान जशपुर सहित प्रदेश…
कुनकुरी, निशांत यादव की रिपोर्ट. बीते कई महीनों से शहर में साइकिलों की चोरी के मामलों ने कुनकुरी पुलिस का सीरदर्द बढा दिया था।थाना प्रभारी एलआर चौहान ने टीम के साथ विशेष अभियान चलाकर लगातार चोरियां करनेवाले को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि दिनांक 18 फरवरी को प्रार्थी का बेटा राहूल भगत अपना हीरो रेंजर सायकल में सुबह करीबन 8 बजे लोयोला स्कूल पढ़ने गया था और करीबन 2.30 बजे पैदल घर आकर बताया कि सायकल स्टैण्ड के अन्दर सायकल को खड़ा किया था और 2 बजे छुट्टी होने पर सायकल स्टैण्ड गया तो…
कुनकुरी,निशांत यादव। कुनकुरी नगर पंचायत में वार्षिक जतरा मेला की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हुई। इस प्रक्रिया के लिए सरकारी बोली 4 लाख 96 हजार रुपये निर्धारित की गई थी। बोली में शामिल,सहस्र ठेकेदारों में से अरशद हुसैन ने सबसे अधिक 5 लाख की बोली लगा कर,आयोजन का अधिकार प्राप्त किया है। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना संकट के कारण,बीते दो साल जतरा मेला का आयोजन नहीं किया जा सकता था। इस बार आयोजित मेला में लोगो की भीड़ उमड़ने की उम्मीद की जा रही है। नगर पंचायत की सीएमओ पुष्पा खलखो ने बताया कि ठेकेदार को नगर…
*जशपुर नगर* भारतींय जनता पार्टी की सबसे मजबूत गढ़ समझे जाने वाले जशपुर में आम आदमी पार्टी बड़ा सेंध लगाने की फिराक में नजर आ रही है। इसके लिए पार्टी सधी हुई रणनीति के तहत काम कर रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जशपुर के दौरे पर पहुँचे आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक और छत्तसीगढ़ के संगठन प्रभारी संजीव झा ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत ही मंगलवार को आराम निवास में पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव से मुलाकात करने से की है। सुबह लगभग साढ़े 10 बजजे संजीव झा आराम निवास पहुँचे।…
जशपुर नगर, द ब्लेज ई न्यूज डेस्क. आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के सबसे मजबूत माने जाने वाले गढ़, जशपुर पर विजय पताका लहराने में जुट गई है. पार्टी के दिल्ली सरकार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी संजीव झा के नेतृत्व में विशाल शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. पार्टी के जिलाध्यक्ष सरहुल राम भगत ने बताया कि संजीव झा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 31 जनवरी को जशपुर पहुंच जाएंगे. 1 फरवरी को विशाल रैली शहर के प्रवेश द्वार गम्हरिया चौक से शुरू होगी. यह रैली, शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सती उद्यान पार्क…