Author: admin

मरवाही वन मंडल के दानीकुंडी क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित सागौन के घने जंगल में आग लग गई है। इस घटना से न केवल छोटे पौधे नष्ट हो रहे हैं, बल्कि वन्यजीवों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है। यह क्षेत्र पारिस्थितिक तंत्र के लिहाज से अधिक संवेदनशील माना जाता है। इस प्लांटेशन के भीतर बड़ी संख्या में चीतल और भालू जैसे वन्यजीव निवास करते हैं। आग की तपिश और धुएं के कारण ये वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवास से विस्थापित हो गए हैं। अपनी जान बचाने के लिए वे आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य सड़कों की ओर जाने को…

Read More

कोरबा शहर के घंटाघर कवि भवन के पास शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे एक बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की थी। खंभे के ठीक नीचे एक कार खड़ी थी, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते हटाकर आग की चपेट में आने से बचा लिया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। हालांकि, बिजली विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच, स्थानीय निवासियों ने बाल्टी और पानी की…

Read More

बिलासपुर में देवरीखुर्द मोड़ पर आज सुबह बेतरतीब निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल के कारण स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नागरिकों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य की धीमी गति और सड़क पर पानी का छिड़काव न करने पर नाराजगी जताई। दरअसल, नेहरू चौक से दर्रीघाट तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही नगर निगम देवरीखुर्द और पुराने पावर हाउस के पास पाइपलाइन बिछाने का काम करा रहा है। एक साथ चल रहे इन अव्यवस्थित कार्यों से लगातार धूल उड़…

Read More

गरियाबंद जिले के देवभोग में पानी टंकी स्थापना और पाइपलाइन विस्तार की स्वीकृत परियोजना में अनियमितता सामने आई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनमति यादव ने देवभोग थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए निर्माण कार्य के “गायब” होने की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि राशि आहरित हो चुकी है, फिर भी स्थल पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनमति यादव ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दासोपारा गांव के पेयजल संकट को देखते हुए वार्ड क्रमांक 13 में बोर खनन, पानी टंकी स्थापना, पाइपलाइन विस्तार का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।…

Read More

सोशल मीडिया पर दिखने वाली लग्जरी लाइफस्टाइल…फॉरेन टूर…और BMW जैसी महंगी कार। पहली नजर में सब कुछ एक सफल इंफ्लुएंसर की कहानी लगती है। लेकिन रायपुर पुलिस की कार्रवाई में जो तस्वीर सामने आई, वो इससे बिल्कुल उलट है। ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी जो खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर प्रोजेक्ट करता था। दरअसल एक मल्टी-स्टेट सट्टा सिंडिकेट चला रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क की जड़ें सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं थीं, बल्कि मुंबई, गोवा और देश के कई हिस्सों में फैली हुई थीं। सबसे चौंकाने वाला पहलू…

Read More

बिलासपुर जिले में अवैध बोर खनन और रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तुरकाडीह गांव में अवैध बोर मशीन जब्त की गई, वहीं निरतु घाट पर 70 ट्रैक्टर अवैध रेत, एक एक्सीवेटर, तीन हाइवा और तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए। तुरकाडीह में अवैध बोर खनन की सूचना पर सकरी तहसीलदार, थाना प्रभारी, हल्का पटवारी और कोनी थाना की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि बोर खनन के लिए वैध अनुमति नहीं ली गई थी। कलेक्टर के 6 अप्रैल को जारी बोर खनन पर प्रतिबंध के आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर…

Read More

कोंडागांव के जनपद पंचायत बड़े राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 हितग्राहियों को उनके नए मकानों की प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी गईं। छिंदली पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना में 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाली जिले की पहली पंचायत बन गई है, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मकान की चाबी वितरण मुख्य आकर्षण रहा, जिससे योजना के सफल क्रियान्वयन की झलक देखने को मिली।…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का आगाज हो गया है। इस अवसर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। यह सप्ताह 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पीछे नगर सेना के महिला और पुरुष जवान मोटरसाइकिल पर सवार नजर आए। सायरन बजाते हुए यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया। शहर के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेस-4 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कुल 774 सड़कों का शिलान्यास किया। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी 58 सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम.मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य दूरस्थ बसाहटों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना है, जिससे राज्य में विकास को नई गति मिलेगी।जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने बताया कि जिले में स्वीकृत 58…

Read More

सरगुजा DEO दिनेश कुमार झा ने अंबिकापुर के कार्मेल कान्वेंट स्कूल, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल और न्यू डीपीएस स्कूल सरगवां को नोटिस जारी कर मनमानी फीस बढ़ोत्तरी, निजी प्रकाशकों की किताबें चलाने की मोनोपली सहित नियमों के उलंघन पर जवाब मांगा है। इन संस्थाओं में हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल संचालकों को दो दिनों में नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा भारी जुर्माने की चेतावनी दी गई है। अंबिकापुर में बड़े निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायतों के बाद स्कूलों की DEO द्वारा जांच कराई जा रही है। जांच टीम द्वारा स्कूलों की जांच…

Read More