द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर : शहर में अवैध बैनर और पोस्टर के खिलाफ बुधवार को पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। यातायात प्रभारी एसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर शहर के यातायात को प्रभावित करने वाले अवैध बैनर और पोस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गईं है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका से बिना अनुमति और यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे बैनर और पोस्टरो को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। ख़ास कर गणेश उत्सव के दौरान शहर में उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा को देखते हुए…
Author: Admin
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर : परिवार के किसी एक सदस्य के गंभीर बीमारी के चपेट में आ जाने से पूरा परिवार संकट में आ जाता है। ऐसे विकट परिस्थिति में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना उपचार में सहयोगी बनता है। इसके तहत हितग्राहियो को 5 लाख तक के निशुल्क उपचार की सुविधा सरकारी और पंजीकृत निजी अस्पतालो में मिलती है। लेकिन ज़ब गंभीर बीमारी के उपचार और सर्जरी का खर्च आयुष्मान योजना की सीमा से अधिक हो जाए तो क्या होगा? कहां से आएगा इलाज के लिए लाखों रूपये? संकट की ऐसी घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
जशपुरनगर: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए छः उपाध्यक्ष सहित मंत्री,कार्यालय प्रभारियों की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी तक मिडिया प्रभारी का दायित्व किसी को नहीं दिया गया है। जिला भाजपा द्वारा जारी की गई सूचि के अनुसार उपेद्र यादव,हेमंती भगत,कपिल देव साय,रीना बरला,आनंद शर्मा और शांति भगत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ् ही मुकेश शर्मा,मनीष अग्रवाल को जिला महामंत्री,हीरामती पैंकरा,राजकपूर भगत,संतोष कुमार सिंह,संतोष सहाय को जिला संगठन मंत्री,जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नटवर मुंदड़ा,वरूण जैन को सह कोषाध्यक्ष,श्रीनायक मिश्रा को कार्यालय प्रभारी और शरद चौरसिया को सह कार्यालय प्रभारी की…
जशपुरनगर (रोहित यादव)। पुलिस ने नदी के किनारे रेत में दबे हुए दो बच्चों और इससे थोड़ी दूर में एक महिला की जमीन में दबी हुई लाश बरामद की है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार तपकरा थाना क्षेत्र के साजबहार में संदेही प्रमोद गिद्वी शराब के नशे में धुत्त हो कर तीन लोगों की हत्या कर उतियाल नदी के किनारे शव को दबा देने को लेकर शोर मचा रहा था।स्था नीय रहवासियों ने घटना की सूचना तत्काल तपकरा पुलिस को दी। एसएसपी…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः विकास कार्य का नाम सुनते ही सबके दिल-दिमाग मे एक ही छवि उभरती है साफ-सुथरा शहर,रात में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था और बरसात के दिनों में पानी निकासी की व्यवस्था। हर शहर की यह न्यूनतम जरूरत होती है। लेकिन जशपुर शहर की कहानी इससे जुदा है। देखिए वीडियो https://youtu.be/SGsGmanHocw?si=aoYInnD80FyNsJ_4 यहां विकास कार्य इतनी तेज और अनियंत्रित गति से हो रही है कि विकास के ठोकर से विकास क्षतिग्रस्त हो रहा है। यकीन ना हो तो आप रात के समय शहर के वार्ड क्रमांक 20 बांकी टोली में रज्जू भैया चौक (हाउसिंग बोर्ड चौक) से भागलपुर चौक…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुर नगर : विकास से टकरा कर विकास कार्य क्षतिग्रस्त हो रहा है। यह बात आपको अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन जशपुर नगर पालिका क्षेत्र की हकीकत यही है। दरअसल इन दिनों शहर के बांकी टोली में नगर पालिका द्वारा खजांची तलाब से बांकी नदी तक नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण के लिए बांकी टोली से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क के किनारे जेसीबी से खुदाई की गईं है। इस खुदाई से हाल ही में पालिका द्वारा स्थापित स्ट्रीट लाइट का खम्बा क्षतिग्रस्त हो कर ध्वस्त हो गया। इतना ही…
द ब्लेज ई न्यूज रायपुर : स्मार्ट आँगनबाड़ी निर्माण कार्य में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। निर्माण की जिम्मेदारी सम्हाल रही कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सरकारी मानकों को दरकिनार करते हुए घटिया निर्माण करा दिया। मामला उजागर होने पर जिला प्रशासन ने ज़ब इसकी जांच कराई तो गड़बड़ी की पुष्टि हुई। मामला जिले के बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले गीदम की है। यहां भिलाई स्टील प्लांट के सीएसआर मद से 12 स्मार्ट आँगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए 1 करोड़ 80 लाख रूपये की स्वीकृति दी गईं थी। निविदा प्रक्रिया में सबसे कम बोली लगा कर गीदम की निर्माण कम्पनी जैनम कंस्ट्रक्शन…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर : जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहवासी किशोरी प्रेम जाल में फंस कर मायानगरी मुंबई पहुंच गईं। जशपुर पुलिस उसकी खोजबीन करते हुए मुंबई पहुंची और उसे संरक्षित कर परिवार के सुपुर्द कर दिया। सन्ना पुलिस के अनुसार 11 मई को किशोरी के स्वजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्ष की बेटी घर से बिना बताएं लापता हो गईं है। एक बार उससे मोबाइल से सम्पर्क हुआ,जिसमे किशोरी ने कुनकुरी में किसी घर में झाड़ू पोंछा का काम करने की बात बताई थी। लेकिन कुनकुरी में पतासाजी करने…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर :* देश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। बीते दिनों प्रदेश स्तर पर हुए हाई लेवल मीटिंग के बाद स्वास्थ विभाग ने कोरोनाकाल के दौरान जुटाये गए संसाधनों से धूल झाड़ने में जुट गए हैँ। हालाँकि सीएमएचओ डॉ जीके जात्रा का कहना है कि कोरोना का नया वेरियंट पहले की तरह घातक नहीं है। इसलिए इससे डरने की नहीं बल्कि सावधान रहने और जागरूकता का परिचय देने की जरूरत है। कोरोना से दो-दो हाथ करने के लिए मस्ल एक्सरसाइज कर रहे स्वास्थ विभाग के सामने…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः पनचक्की शहर से पांच किलोमीटर की दूरी पर सुरम्य पहाड़ियों के बीच कलकल बहती पानी और झरने का अहसास दिलाती डेम के दिलकश नजारे का आनंद लेते हुए वनभोज का लुत्फ उठाने आप भी कभी ना कभी अवश्य गए होगें। लेकिन आपने शायद ही ध्यान दिया हो कि शहर का यह रियासतकालिन धरोहर पर ध्वस्त होने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस डेम की दीवार पर बड़े-बड़े सुराख उभर आए हैं। इसके किनारे के हिस्से से खतरनाक तरीके से जल का रिसाव भी हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि भारी बारिश होने…