Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » माया नगरी मुंबई में इस हाल में मिली जशपुर के सन्ना से लापता हुई नाबालिग किशोरी…….पढ़िए पूरी खबर
अपराध

माया नगरी मुंबई में इस हाल में मिली जशपुर के सन्ना से लापता हुई नाबालिग किशोरी…….पढ़िए पूरी खबर

By AdminMay 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20250531 095920
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर : जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहवासी किशोरी प्रेम जाल में फंस कर मायानगरी मुंबई पहुंच गईं। जशपुर पुलिस उसकी खोजबीन करते हुए मुंबई पहुंची और उसे संरक्षित कर परिवार के सुपुर्द कर दिया। सन्ना पुलिस के अनुसार 11 मई को किशोरी के स्वजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्ष की बेटी घर से बिना बताएं लापता हो गईं है। एक बार उससे मोबाइल से सम्पर्क हुआ,जिसमे किशोरी ने कुनकुरी में किसी घर में झाड़ू पोंछा का काम करने की बात बताई थी। लेकिन कुनकुरी में पतासाजी करने पर उसका कोई पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। सायबर सेल के सहयोग से मामले की जांच के दौरान पुलिस को किशोरी के महाराष्ट्र के मुंबई में होने की जानकारी मिली। आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किशोरी को वापस लाने के लिए आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत सन्ना पुलिस की टीम को मुंबई भेजा। यहां लोकेशन के आधार पर जशपुर पुलिस की टीम ने किशोरी को आरोपित आनंद राम के पास से बरामद कर वापस सन्ना ले आई। किशोरी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि आरोपित उसे प्यार के जाल में फांस कर शादी का झांसा देकर मुंबई ले आया था। यहां एक किराये के कमरे में रख कर उससे दुष्कर्म भी किया था। पीड़िता के बयान के आधार पर सन्ना पुलिस ने बीएनएस की धारा 87,64 (2),(एम) व 4,6 पोस्को एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करटे हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076955
Views Today : 230
Views Last 7 days : 4278
Views Last 30 days : 11966
Total views : 107171
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.