जशपुरनगर: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए छः उपाध्यक्ष सहित मंत्री,कार्यालय प्रभारियों की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी तक मिडिया प्रभारी का दायित्व किसी को नहीं दिया गया है। जिला भाजपा द्वारा जारी की गई सूचि के अनुसार उपेद्र यादव,हेमंती भगत,कपिल देव साय,रीना बरला,आनंद शर्मा और शांति भगत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ् ही मुकेश शर्मा,मनीष अग्रवाल को जिला महामंत्री,हीरामती पैंकरा,राजकपूर भगत,संतोष कुमार सिंह,संतोष सहाय को जिला संगठन मंत्री,जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नटवर मुंदड़ा,वरूण जैन को सह कोषाध्यक्ष,श्रीनायक मिश्रा को कार्यालय प्रभारी और शरद चौरसिया को सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनिय है कि इसी साल जनवरी माह में जिला भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भरत सिंह को दी गई थी। मिडिया प्रभारी फैजान खान ने बताया कि नई टीम का गठन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश महामंत्री पवन देव साय की सहमति से की गई है। उन्होनें बताया कि जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि पदाधिकारी नई उर्जा के साथ संगठन को मजबूती देने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगें।
