जशपुरनगर : कोयले से लदी ट्रक बेकाबू हो कर घर में घुस गईं। दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। लेकिन घर और उसमे रखा हुआ सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना जिले अंबिकापुर चराईडांड स्टेटहाईवे पर बगीचा थाना क्षेत्र के सरबकोम्बो गांव में हुई। पीड़ित कमल नायक ने बताया कि आज सुबह लगभग 6 बजे अचानक एक तेज आवाज सुनाई दिया। उसने बाहर निकल कर देखा तो एक ट्रक उसके घर के सामने के हिस्से में घुसा हुआ था। दुर्घटना के समय घर के अधिकांश सदस्य अंदर के कमरे में सो रहे थे। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गईं। बताया जा…
Author: Admin
द ब्लेज ईन्यूज,डेस्क: फर्जी कंपनी बना कर लोगों को लोन देने का झांसा देने के गोरख धंधे का राजफाश करते हुए पुलिस ने एक शातिर ठग को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। मामला मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का है। पकड़े गए आरोपी पर 32 लाख रूपये की ठगी करने का आरोप है। पन्ना निवासी साजिद खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया था कि उन्होनें रिसॉर्ट निर्माण के लिए लोन लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनका संपर्क आरोपी रोशन सव्हाना से हुई। आरोपी ने अपनी फर्जी कंपनी से लोन दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से बतौर…
द ब्लेज ई न्यूज,रायपुरः प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि को अब 5 सितंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रह गए थे। मंत्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए हर संभव कदम उठा…
द ब्लेज ईन्यूज,जशपुरनगर: कोतबा चौकी क्षेत्र के पतराटोली गांव में ग्रामीण की हुई हत्या के मामले से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या पत्नी को छेडछाड़ से बचाने के दौरान हुए विवाद से हुई थी। चौकी प्रभारी बृजेश यादव ने बताया कि 26 फरवरी को ओडिसा के सुंदरगढ़ जिले के पंडरीडीपा निवासी विमला प्रधान ने चौकी में सूचना दिया था कि उसके भाई विनोद भुईहर 50 वर्ष की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है और उसके शव की अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। शिकायत पर कार्रवाई…
द ब्लेज ईन्यूज,जशपुर :आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले के खिलाड़ियों ने अपने मेहनत और प्रतिभा से छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा की चमक बिखेरी है। खिलाड़ियों ने तीरंदाजी,ताईक्वांडों और तैराकी में गोल्ड मेडल जीत कर राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतिस्पर्धाओं में जगह बनाने में सफलता हासिल की। सफलता से उत्साहित इन खिलाड़ियों और उनके कोच की निगाहें अब राष्ट्रीय टीम में जगह बना कर अंर्तराष्ट्री प्रतियोगिताओं में चमक बिखरने की है। जशपुर के युवा अर्जुनों ने साधा सोना पर निशाना तीरंदाजी को जशपुर जिले की विशिष्ठ पहचान बनाना जिला प्रशासन और जशपुरवासियों की महत्वाकांक्षा है। इसके लिए एकल्व्य एकादमी शुरू…
जशपुरनगर: त्योहारी सीजन आते ही नगर पालिका ने शहर के मध्य में स्थित देउलबंध और डोंगा तालाब की सफाई शुरू कर दिया है। इन दिनों शहर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के चौक चौराहों में भगवान श्रीगणेश के पंडाल सजे हुए है। उत्सव के दसवे इन दिन प्रतिमाओं का श्रद्वालु तालाब में विसर्जन करेगें। विसर्जन का सबसे अधिक दबाव शहर के इन दोनों तालाबों पर ही होता है। बरसात के मौसम में ये दोनों तालाब जलिय खर पतवारों से भर गए हैं। बुधवार से नगरपालिका के सफाईकर्मी इन जलिय खर पतवारों को साफ करने में…
द ब्लेज ईन्यूज,जशपुरनगर :* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस आडोटेरियम निर्माण के लिए 7 करोड़ रूपये की स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया है। नगर पालिका के सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि इस निर्माण कार्य के लिए नगर सरकार ने तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर निविदा जारी कर दिया है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। *यह होगा आडोटोरियम से लाभ* अभी तक जिला मुख्यालय में बड़े आयोजन के लिए जगह की कमी महसूस की जा रही थी। शहर में आयोजित होने वाले…
द ब्लेज ईन्यूज,जशपुरनगर: जशपुर जिले के कुनकुरी में वनविभाग की टीम ने छापामार कर बड़ी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी और एक ट्रक जब्त किया है। डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुनकुरी वन परिक्षेत्र के महुआटोली,गिरलडीह गांव में तस्करों ने बड़ी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी जमा करके रखा हुआ है। सूचना पर कुनकुरी वन विभाग की टीम ने अल सुबह इन गांवों में छापा मारा। छापे की इस कार्रवाई में खमहार,साल,सागौन,शिशु और सेमल के 100 घन मीटर लकड़ी जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान शिशु प्रजाति की लकड़ी से भरी…
द ब्लेज ई न्यूज, ((रोहित यादव) तुमला: जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के तुमला में स्थित सतपुरिया जंगल में दल से बिछड़े हुए दंतैल ने डेरा जमा दिया है। इस लोनर एलीफेंट ने बीते दो दिनों में सतपुरिया जंगल के आसपास स्थित धान के खेत के फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करने में वनविभाग जुटा है। तपकरा रेंज की वन परिक्षेत्राधिकारी आकांक्षा लकड़ा ने बताया कि नर हाथी पड़ोसी जिले रायगढ़ के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में भटक रहे 27 हाथियों के दल से अलग हो कर यहां पहुंचा है। उन्होनें बताया कि हाथी की…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः सरकार द्वारा कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी दस सूत्रिय मांगों को लेकर हड़ताल में बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का हड़ताल दसवें दिन जारी रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के दमनकारी कार्रवाई के सामने सिर झुकाने से इंकार करते हुए,मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प दोहराया। शत्रुघन बघेल ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को पत्र लिख कर एनएचएम के अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। इससे संकेत मिल रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार अपनी मांगों को…