द ब्लेज ए न्यूज,भोपाल* लड़की को भगाने के संदेह में लड़की के परिजनो ने लडके की मामी की जम कर धुनाई कर दी। महिला की पिटाई की इस घटना को किसी ने मोबाईल में कैद कर लिया। यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मोघट थाना क्षेत्र के छोटी नदी गांव की है। थाने में की गई शिकायत में पीड़िता महिला शीला बाई का कहना है कि उसका भतीजा उसके घर अक्सर आता जाता रहता है। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से उसका प्रेम संबंध…
Author: Admin
जशपुरनगर:* जिले के बगीचा विकास खंड के विवादित बीईओ मनीराम यादव को सरगुजा के कमीश्नर नरेंद्र दुग्गा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीईओ यादव के विरूद्व यह कार्रवाई कार्यालय सहायक अर्जुन राम की सेवा निवृत्ति की बाद पेंशन व स्वतत्वों के प्रकरण के निबटारे में की गई लापरवाही पर हुई है। कमीश्नर दुग्गा द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार इस मामले की जांच के लिए गठित चार सदस्यी समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी कर बीईओ यादव से उनका पक्ष रखने का कहा था। समिति के समक्ष प्रस्तुत किये गए जवाब में बीईओ द्वारा प्रस्तुत किये…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने प्रकरणों की सुनावाई की। सुनवाई में शामिल होने के लिए आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक गुरूवार रात को ही जशपुर पहुंच गई थी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए अध्यक्ष किरणमयी ने बताया कि शुक्रवार जनसुनवाई में छः प्रकरणांे पर विचार किया गया। उन्होनें बताया कि इनमें से तीन मामले नस्तीबद्व किये गए हैं और दो मामलों को सुनवाई के लिए रायपुर ट्रांसफर किया गया है। एक मामले को आवेदिका ने वापस ले लिया है। सिटी कोतवाली प्रभारी को कारण बताओ नोटिस थमाने के संबंध…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुर नगर : जिले के कांसाबेल ब्लाक के दोकड़ा में स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 21 से 27 मई तक किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धर्म पत्नी कौशल्या साय के साथ शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य कार्यक्रम का शुभारम्भ 21 मई को भव्य कलश यात्रा से होगा। इस दिन बीजारोपण,पार्श्व विग्रह,गर्भधान कर्म कार्यक्रम सम्पन्न होगा। दूसरे दिन 22 मई को सूर्य पूजन,गौ पूजन,मंदिर प्रवेश,वष्टमवागिनी संस्कार,मंडल पूजा,पार्श्व विग्रह,प्राण प्रतिष्ठा,23 मई को सूर्य पूजा,गौ पूजा,मंडल पूजा,शिखर कलश,नील चक्र स्थापना,महा…
सीटी रिपोर्टर,जशपुर नगर : अगर आप जशपुर शहर में रहते हैँ और नगर पालिका के दुकान या गुमटी के किरायेदार है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल,अपनी ही दुकानों का किराया वसूली में फिसड्डी साबित हो रहे नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों पर कलेक्र रोहित व्यास ने जमकर भड़के। उन्होनें दुकान का किराया ना चुकाने वाले दुकान संचालकों को नोटिस थमाने और दुकानों में सीलबंदी करने का कडा निर्देश दिया है। कलेक्टर रोहित व्यास मंगलवार को नगर पालिका की समीक्षा बैठक में नगर पालिका की राजस्व वसूली में पिछड़ने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होनें बैठक में जिम्मेदार…
द ब्लेज ई न्यूज जशपुरनगर: विकसित,स्वच्छ और सुंदर जशपुर का दिलीप सिंह जूदेव का सपना साकार करने की दिशा में नगर सरकार तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,शहर के विकास के लिए भरपूर फंड उपलब्ध करा रहे हैँ। उक्त बातें नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष अरविंद भगत ने कही। वे शहर में 95 लाख 50 हजार की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यो की आधारशिला रख रहे थे। इस दौरान पालिका के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव,पार्षद विक्रांत सिंह,शैलेद्री यादव,देवधन यादव,द्वारिका मिश्रा,रमाशंकर गुप्ता, विनोद निकुंज,अनुज भगत,सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय,कैलाश खरोले,शुभेदु श्रीबास्तव,शंभुनाथ दुबे,भोला यादव,संजय जैन,एतवा राम उपस्थित थे।…
रोहित यादव,जशपुरनगर। शादी समारोह में मेहमानों की आवभगत के लिए जंगल में प्लास पेड से पत्ता तोड़ने ग्रामीण व्यस्त थे। अचानक घने जंगल से एक दंतैल ने निकल कर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने दौड़ लगाई। लेकिन भागने की कोशिश में एक महिला जमीन पर गिर गई। जमीन में गिरी हुई महिला को सूढ़ में लपेट कर हाथी ने जमीन में पटक दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामला जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के महुआडीह के जंगल की…
द ब्लेज ई न्यू,जशपुरनगर (सिटी रिपोर्टर): पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा जारी आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की जीत के लिए अखंड रामायण पाठ शनिवार से शुरू हुआ। श्री सती सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए महिलाएं सुबह से ही गम्हरिया स्थित सतीधाम दुर्गा मंदिर में जुटने लगी थी। यहां जगत जननी मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद पारम्परिक परिधान में महिलाएं गाजे-बाजे और माता रानी के जयकारे के साथ बांकी टोली स्थित बांकी और तिवारी नदी के संगम…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुर (डेस्क): जाली नोट छापने के एक अड्डे पर पुलिस की टीम ने छापा मारा। ठिकाने की तलाशी में पुलिस को सात लाख 50 हजार रूपये के फेक नोट के साथ,नोट छापने में प्रयोग होने वाले कम्प्यूटर और प्रिंटर जब्त किया है। पुलिस की घेरा बंदी में दो आरोपी भी पकड़े गए हैँ। इनकी पहचान श्रवण कुमार और बाबूलाल के रूप में हुई है। मामला राजस्थान के जोधपुर जिले के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस क्षेत्र की पुलिस को लगातार जाली नोट की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस ने मुखबिरो का जाल बिछा…
द ब्लेज ईन्यूज,जशपुर (डेस्क) : पुलिस हमारी बाप है,पुलिस पर हाथ उठाना पाप है का नारा लगाते हुए बढ़माशो का पुलिस ने शहर में जुलुस निकाला। इस दृश्य को जिसने भी देखा वह दंग रह गया। बदमाशों को पुलिस के जवानों ने घेरा हुआ था। शहर के बीच में जिसने भी इस जुलुस को देखा उसके कदम थम गए। यह नजारा मध्य्प्रदेश की राजधानी भोपाल का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला। दरअसल इन दबंगो ने 25-26 अप्रेल की मध्य रात्रि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में ड्यूटी में तैनात रेलवे पुलिस के एक जवान दौलत खान ने…