Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फर्जी आधारकार्ड के साथ पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक,उत्तरप्रदेश पुलिस की कार्रवाई में खुली पोल………जानिए,घटना से क्या है जशपुर का
अपराध

फर्जी आधारकार्ड के साथ पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक,उत्तरप्रदेश पुलिस की कार्रवाई में खुली पोल………जानिए,घटना से क्या है जशपुर का

By AdminDecember 12, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
farji
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक बांग्लादेशी परिवार के फर्जी आधारकार्ड के बूते रहने का मामला,पुलिस प्रशासन ने उजागर किया है। रिजवान नाम के इस व्यक्ति के इस बांग्लादेश मूल के नागरिक ने कानपुर की एक महिला से विवाह रचाया था। कानपुर पुलिस की प्रारंभिक जांच में रिजवान के पाकिस्तान,नेपाल,मलेशिया,थाईलैंड और मालदीव में भी लंबा समय गुजारने के दस्तावेज मिले है। रिजवान के घर की तलाशी में पुलिस को फर्जी आधारकार्ड के साथ 14 लाख 56 हजार रुपये नगद,1 हजार विदेशी डॉलर,सोने चांदी के जेवरात,8 पासपोर्ट जब्त किए है। पूछताछ में रिजवान ने स्वयं के एमबीबीएस डॉक्टर होने का दावा किया है। हालांकि उसने यह भी कहा कि वह प्रैक्टिस नहीं करता। कानपुर पुलिस रिजवान के आय स्रोत की जानकारी भी जुटा रही है। क्योंकि कानपुर के इम्परियल बिल्डिंग के जिस फ्लेट में यह बांग्लादेशी रह,रहा था,उसका किराया 40 हजार रुपये महीना है। इसके अलावा उसकी बेटी शहर के महंगे कालेज में और दो बेटे निजी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। कानपुर पुलिस के अनुसार,रिजवान के तीनों बच्चों का जन्म भी बांग्लादेश में ही हुआ है। स्कूलों में जिस टीसी के बूते,एडमिशन हुआ,वे पश्चिम बंगाल के कोलकाता से जारी किए गए है। पूरे मामले की तह तक पहुँचने के लिए कानपुर पुलिस ने रिजवान के साथ उसकी पत्नी,बेटा,बेटी और सास ससुर को हिरासत में लिया है। पूछताछ और जांच से बड़ा मामला उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।
*जशपुर में भी होती रही है संदिग्धों की जांच की मांग*
जानकारी के लिए बता दें कि जशपुर में भी समय समय पर बाहर से आकर स्थाई रूप से डेरा जमा चुके संदिग्धों की जांच की मांग उठती रही है। हाल ही में एक प्रेम प्रसंग को लेकर हुए बवाल के दौरान भी यह मामला जोर से उछला था। जिला मुख्यालय के कुछ बस्तियों में निवासरत बाहरियों की जांच की मांग,शांति समिति की बैठक में भी उठी थी।

jashpur jashpur news national news theblazeenews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069687
Views Today : 40
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 3833
Total views : 90731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.