Author: Admin

रायपुर, (द ब्लेज ई न्यूज). कार और टेलर के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगो की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. हादसा मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के मुल्तानपुर की है. जानकारी के अनुसार मंदसौर नीमच नेशनल हाइवे में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात लगभग 3 बजे पुलिस को एनएच में दुर्घटना की सुचना मिली थी. सुचना पर पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त कार, सड़क किनारे खड़े हुए टेलर से भिड़ी हुई थी. क्षतिग्रस्त कार में चार युवक फंसे हुए थे. आसपास मौजूद लोगो के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल…

Read More

रायपुर, (द ब्लेज ई न्यूज)*, शौच करने घर से बाहर निकली वृद्ध महिला को हाथी ने सुढ से उठा कर जमीन में पटक कर कुचल दिया. घटना में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई. घटना छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कुञ्ज कनहर गाँव की है. जानकारी के अनुसार मृतिका गीता बाई ठाकुर (60 वर्ष) अपने मायके आई हुई थी. परिजनों के अनुसार वह आज सुबह शौच करने के लिए गाँव के तालाब की ओर गई थी. इसी दौरान गांव में घुस आये एक दंतैल से उसका सामना हो गया. दंतैल ने वृद्धा को सुढ में लपेट कर, जमीन…

Read More

जशपुर नगर (द ब्लेज ई न्यूज). जिला शिक्षा अधिकारी को ले कर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. कलेक्टर डा रवि मित्तल ने राजिव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक नरेंद्र सिन्हा को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार सौंपा है. जारी किये गए आदेश में कलेक्टर ने कहा है शासन से आदेश जारी होने तक, नरेंद्र सिन्हा डीईओ के प्रभार में रहेंगे. जानकारी के लिए बता दें की जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद को शासन ने बीते दिनों निलंबित कर दिया था. इसके बाद से यह पद रिक्त था. उल्लेखनीय है कि बीते कई महीनो ने जिला शिक्षा…

Read More

रायपुर (द ब्लेज ई न्यूज). देशी शराब ने तीन लोगो की जान ले ली. मृतकों में सेना का एक जवान भी शामिल है. घटना की प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जांजगीर चापा जिले के नवागढ़ में सोमवार की सुबह तीन लोगो ने देशी शराब का सेवन किया. कुछ ही देर बाद इन तीनो की हालत बिगड़ने लगी. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान तीनो की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस देशी शराब बेचने वाले की पतासाजि में जुटी हुई है.

Read More

जशपुरनगर(द ब्लेज ई न्यूज),  कभी कभी हमारे आसपास ऐसी घटना हो जाती है, जिसे देख और सुन कर सहज ही विश्वस नहीं हो पाटा है की ऐसा भी हो सकता है. कुछ ऐसी ही घटना जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र में घटी. यहां के निवासी राजेश राम रौतिया ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि उसका सन्ना में दर्जी की दूकान है. बीते महीने अप्रेल कि 7 तारीख को ग्राम बरगीडीह निवासी रमेश राम कपड़ा सिलाने की आड़ में उससे परिचय कर लिया और दो दिन बाद अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को लेकर आया और उसकी…

Read More

रायपुर, (द ब्लेज ई न्यूज) विधान सभा चुनाव के शंखनाद से पहले,छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की सुनामी आ गई है. आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी दिखाएँ जाने के बाद,सरकार लगातार सरकारी विभागों की वेकेंसी जारी कर रही.  इसी तारतम्य में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा छात्रावास अधीक्षक श्रेणी ‘‘द’’ के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह पद छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से योग्यता अनुसार भरे जाएंगे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोग की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर इसका विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है। छात्रावास अधीक्षक पद पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के…

Read More

जशपुरनगर (द ब्लेज ई न्यूज डेस्क) शहर में सिलसिलेवार बाइक चोरी कर,शहरवासियों के नाक में दम कर देने वाले शातिर चोर रविदास उर्फ पीयूष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने चोरी के 12 बाइक जब्त किया है। जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर के मठपारा निवासी सुरेंद्र कुजूर की बाइक मिशन अस्पताल से चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को,अस्पताल के बाहर से आरोपी बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की…

Read More

जशपुरनगर ( द ब्लेज ई न्यूज) जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के दुर्गा पारा में डीडीसी गेंद बिहारी सिंह से हुई मारपीट की घटना से आहत संत समाज ने इस घटना के विरोध में देश व्यापी धर्म सभा, जागरण सभा का आयोजन करेगा. इसके साथ ही इस मामले को संत अखिल भारतीय संत समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी उठाएगा. यह घोषणा अखिल भारतीय संत समाज के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय   मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य सर्वेश्वर दास ने एक प्रेस कांफ्रेंस में किया है. मिडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बगीचा की…

Read More

जशपुरनगर (द ब्लेज ई न्यूज डेस्क) पटरी पार करने के दौरान यात्री ट्रेन की चपेट में आकर दो युवको की मौत हो गई. दुर्घटना मध्य प्रदेश के नरसिह पुर जिले की है. जानकारी के अनुसार नरसिहपुर जिले के बांसकुँवरी निवासी मृतक मोनू (30 वर्ष) और उमेश सिंह (45) वर्ष रविवार की सुबह काम पर जाने की बात कहते हुए घर से निकले थे. इन दोनों का ही शव रेल लाइन से बरामद किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि पटरी पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मृत्यु हुई है.

Read More

जशपुरनगर (द ब्लेज ई न्यूज).भ्र्ष्टाचार, अव्यवस्था और राजनितिक खींचतान के लिए इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे नगर पालिका जशपुर के जिम्मेदार अधिकारियों के पास शहर की समस्याओ और विकास से जुडी विषयो के लिए समय ही नही रह गया है. पालिका की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के वार्ड क्रमांक 19 और 20 की सड़के बीते एक सप्ताह से अँधेरे में डूबी हुई है. लेकिन, इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों वार्डो के साथ शहर के अधिकाँश मुहल्लों में स्ट्रीट लाइट का हाल बेहाल…

Read More