तुमला (द ब्लेज ई न्यूज). गहरी नीद में गाफिल पत्नी पर टांगी से ताबड़ तोड़ वार कर, पती ने पत्नी की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी, आराम से शव के पास बैठ कर मोबाइल देखता रहा. घटना की जानकारी पड़ोसियों को मिलने पर मुश्किल से दरवाजा खुलवाया. आँखों से सामने मा की नृशंस हत्या देख कर, दम्पति की चार साल की मासूम बेटी सदमे में आ गई है. मामला जिले के तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलवा के पत्तआई बहला गाँव की है. जानकारी के अनुसार इस बस्ती में आरोपित शैलेन्द्र सिंह, पत्नी सम्पत्ति…
Author: Admin
तपकरा(द ब्लेज ई न्यूज) नागलोक तपकरा में प्रस्तावित भगवान जगन्नाथ के मंदिर निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा जारी किये गए स्थगन आदेश के विरोध में स्थानीय रहवासियों का गुस्सा सोमवार को सड़क में फुट पड़ा. नाराज लोगो ने बाजार बंद के साथ ही कुनकुरी लव कैरा स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है. जाम करने के लिए स्थानीय रहवासी स्टेट हाइवे में बैठ गए है. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई है. जानकारी के लिए बता दे कि तपकरा में पुलिस थाना के पास के घास जमीन पर स्थानीय लोगो ने भगवान जग्गनाथ का मंदिर…
कुनकुरी (निशांत यादव की रिपोर्ट)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड का कहर एक बार फिर टूटा है। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित हो कर,गिट्टी लोड,ट्रक से टकरा जाने से बाइक सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना का शिकार हुए लोग,जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र के निवासी बताएं जा रहें है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक महुआटोली से कुनकुरी की ओर आ रही थी। इसी बीच,यह हादसा हो गया। घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस की टीम मोैके पर पहुंच गई है।
रायपुर(द ब्लेज ई न्यूज) सीमा सुरक्षा बल और जिला पुलिस बल ने तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए नक्सलियों में उत्तर बस्तर डिवीजन कम्पनी सेक्शन का डिप्टी कमांडर पीलू राम, कम्पनी नंबर 5 का कमांडर रमेश पुनेम उर्फ़ बुधरू और पुना शामिल है. पीलू और रमेश पुनेम पर पुलिस ने आठ आठ लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था. कांकेर के एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि बीएसएफ और डीआरजिएफ की संयुक्त टीम घोर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ क्षेत्र के केसोकोडी, गट्टाकला की ओर सर्चिंग के लिए निकले थे. इसी दौरान फ़ोर्स को देख कर, तीन…
तुमला (द ब्लेज ई न्यूज)। हवा के एक हल्के झोंके से जल जीवन मिशन के तहत स्थापित किया गया,पानी टंकी सूखे पत्ते की भांति धाराशाई हो गया। मामला,जशपुर जिले के फरसाबहार के ग्राम पंचायत तुमला का है. यहां के स्थानीय निवासी प्रकाश सिंह ने द ब्लेज ई न्यूज को बताया कि शुक्रवार को मौसम में हल्का बदलाव आया था। हल्के हवाओं के झोकें से उनके घर के पास में स्थापित पानी टंकी,टावर से नीचे गिर गया। उन्होनें बताया कि घटना के समय,टंकी के आसपास किसी के न होने से बड़ी घटना टल गई। टंकी के घर की छत्त में गिरने…
कुनकुरी (निशांत यादव की रिपोर्ट). नगर के जशपुर रोड में स्थित अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स में अचानक आग भड़क गई. आग भड़कने का कारण अब तक स्पष्ट नही हो पाया है. दूकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स समान और लकड़ी के फर्नीचर से होती होते हुए, बगल में स्थित होटल मधुबन स्वीट्स तक पहुंच गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने होटल को भी पूरी तरह से चपेट में ले लिया. होटल में रखे हुए गैस के सिलेंडर फटने से स्थिति और गंभीर हो गई है. समाचार लिखे जाने तक, अग्रवाल इलेक्ट्रानिक और मधुबन होटल, आग की लपटों से घिरा हुआ है. काम…
जशपुरनगर (द ब्लेज ई न्यूज)। जिले के फरसाबहार ब्लाक के तपकरा में भगवान जगन्नाथ के प्रस्तावित मंदिर निर्माण के लिए जमीन विवाद का मामला,गहराता जा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर,48 घंटे के अंदर,सीमाकंन की प्रक्रिया पूरी करने का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया है। समय सीमा के अंदर,सीमांकन की प्रक्रिया पूरी न होने पर,जनआंदोलन की चेतावनी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि तपकरा में भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर स्थापित करने के लिए स्थानीय लोगों ने तैयारी की है। इसके लिए,तपकरा के पुलिस थाना के पास की जमीन का चयन…
जशपुरनगर (द ब्लेज ई न्यूज)। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर अब आम आदमी पार्टी में मैदान में आ गई है। शुकवार को आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर,इस गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आम आदमी पार्टी के नेता सरहुल राम भगत ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से प्रतिष्ठित प्रशासनिक पदों तक पहुंचना,हर युवा का सपना होता है। ऐसे में हाल ही में घोषित 2021 के परीक्षा परिणाम में जिस तरह प्रदेश की राजनीति और प्रशासन से जुड़े…
जशपुरनगर(द ब्लेज ई न्यूज) बाइक और स्कूटी के बीच हुई भिड़ंत में एक युवती घायल हो गई. दुर्घटना कलेक्टर कार्यालय के सामने कुछ देर पहले की है. जानकारी के अनुसार कलेक्टर कार्यालय के राजस्व विभाग में पदस्थ दो महिला कर्मचारी सोनम और पूनम,दोपहर को लंच ब्रेक होने पर स्कूटी से अपने घर जाने के लिए नीकली थी. अभी वो कलेक्टर कार्यालय के गेट के पास ही पहुंची थी कि गम्हरिया की ओर से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 14 एमके 1711 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मार दिया. ठोकर से स्कूटी सवार युवतिया सड़क के…
जशपुर नगर(द ब्लेज ई न्यूज). जिला मुख्यालय जशपुर का वार्ड क्रमांक 19 और 20 की सड़के और गलिया एक बार फिर दूधिया रौशनी से रोशन होने लगी है. स्ट्रीट लाइट की सप्लाई लाइन में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण बीते 8 दिनों से ये दोनों वार्ड अँधेरे में डूबे हुए थे. नगरवासियो की इस समस्या को द ब्लेज ई न्यूज ने 15 म ई को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसे संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और सीएमओ सुशिल सेन ने तत्काल विद्युत मंडल के अधिकारियों से सम्पर्क किया. उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया…