छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा काफी गुस्से वाली स्वभाव की थी। पिता ने उसे पढ़ाई करने को लेकर फटकार लगाई थी। परिजन शादी को लेकर दबाव भी बना रहे थे। पुलिस को शक है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, रायगढ़ निवासी दृष्टि गुप्ता (20) पिता संजय गुप्ता गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी सेकंड ईयर की छात्रा थी। कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में पिछले दो साल से वह किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही…
Author: admin
मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे। कार्यक्रम में भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी शामिल हुए। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। कमरो ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उनके इस कदम से लोगों में उत्साह बढ़ा और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। महिलाऐं भ्रांतियों के कारण रक्तदान से हिचकती हैं शिविर…
सरगुजा जिले में पांच सालों पूर्व चंगाई सभा के माध्यम से ईसाई धर्म अपनाने वाले तीन परिवारों की घर वापसी समाज प्रमुखों ने कराई। समाज के लोगों ने इसके लिए कई घंटे तक बैठक की और तीनों परिवारों की सहमति ली। इसके बाद कलश के दीप जलाकर तीनों परिवारों की घर वापसी कराई। सरगुजा में तेजी से धर्मांतरण के दावों के बीच यह पहल चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पटकुरा में मझवार समाज के तीन परिवारों की घर वापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत के सरपंच और समाज के प्रमुख सोनसाय मझवार ने…
कोरबा के कटघोरा वन मंडल के ग्राम मुढाली में एक एशियन पाम सिवेट (बज्जू) को पानी की निर्माणाधीन टंकी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह बज्जू कई दिनों से टंकी में फंसा हुआ था। नोवा नेचर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाकर जंगल में छोड़ दिया। दरअसल, हरदीबाजार क्षेत्र के ग्राम मुढाली में बन रही पानी की टंकी में यह बज्जू गिर गया था। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने के लिए टंकी में सीढ़ी भी लगाई, लेकिन कई दिनों तक वह बाहर नहीं निकल पाया। इसके बाद गांव के युवक भूपेंद्र दास ने नोवा नेचर टीम…
शहर में सड़कों पर लगाए गए स्पीडोमीटर अब लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया बनते जा रहे हैं। लोग इन स्पीडोमीटर के सामने दौड़कर अपनी स्पीड माप रहे हैं और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। जबकि इनका असली उद्देश्य गाड़ियों की रफ्तार पर नजर रखना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है। कई वीडियो सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने क्या कहा रायपुर पुलिस ने लिखा- “रील धावकों, मेडल या हॉस्पिटल? मजाक हम नहीं, बल्कि आप अपने जीवन के साथ कर रहे हैं। बीच…
रामानुजगंज में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। बुधवार तड़के तीन हाथियों के एक दल ने नगर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित एक फार्म हाउस में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने करीब तीन एकड़ में रखी गेहूं की तैयार फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया, जिससे किसान को नुकसान हुआ है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। खेत में कटाई के बाद लगभग 25 से 30 क्विंटल गेहूं थ्रेसिंग के लिए रखा गया था। मजदूरों की कमी के कारण थ्रेसिंग का कार्य लंबित था। इसी दौरान जंगल से आए तीन हाथियों ने खेत…
गौरेला क्षेत्र के पीपरखुंटी गांव में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और फिर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश पोर्ते को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीपरखुंटी निवासी कमलेश पोर्ते (23) ने नवंबर 2025 से युवती को अपनी बातों में फंसाकर और शादी का झूठा वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी उसे शादी का भरोसा देते हुए ग्राम पकरिया स्थित अपने एक परिचित के घर ले…
कोरबा में 14 अप्रैल को देर शाम कोसगईगढ़ पहाड़ी पर स्थित कोसगई माता मंदिर के समीप भीषण आग लग गई। इस घटना में एक कार और मंदिर के पास लगी झालर (अस्थाई दुकानें) पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, लेकिन देर तक मौके पर न तो दमकल की टीम पहुंची और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे पास के खेत में आग लगी थी। तेज हवा के कारण यह आग फैलते हुए मंदिर परिसर तक पहुंच गई। आग ने सबसे पहले मंदिर के समीप…
रात के 3 बज रहे हैं…सड़क पर दो लोग अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। आंखों में मायूसी, चेहरे पर थकान और दिल में बस एक सवाल, मेरा भाई कहां है? जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के हरदी विशाल गांव के रहने वाले सनी कुमार अनंत, वेदांता प्लांट के बॉयलर ब्लास्ट के बाद से अपने भाई की तलाश में दर-दर भटक रहे। वेदांता प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट ने 16 जिंदगियां छीन लीं, जबकि कई लोग अलग-अलग अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के बाद का मंजर और भी दर्दनाक रहा, अपनों की तलाश में…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक घायल हो गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसे और हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर निवासी शेख इकबाल नाम का युवक सोमवार की देर रात खाना लेने रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुल्कराज होटल गया था। इकबाल खाना पैक कराकर लौट रहा था। तभी रास्ते में लक्की दास और पंकज से किसी…