Author: admin

सरगुजा जिले के उदयपुर में नेशनल हाईवे 130 के किनारे संचालित फल दुकान में बीती रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आगजनी में दुकान में रखे फल सहित दुकान के फर्नीचर पूरी तरह से जल गए। दुकान के सामने रखी कार को भी नुकसान पहुंचा है। देर रात करीब 3 बजे अदानी कंपनी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आगजनी से तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, उदयपुर निवासी अभिजीत सिंह नेशनल हाईवे में एचपी पेट्रोल पंप के सामने वृंदावन फ्रूट्स एवं वेजीटेबल मार्केट नाम से…

Read More

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निलंबित शिक्षक ने ई-मेल के जरिए खुद की बहाली का आदेश जारी कर दिया। आरोपी ने सामान्य प्रशासन विभाग के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर आदेश तैयार किया और उच्च अधिकारियों को भेज दिया। आदेश की भाषा और शब्दावली संदिग्ध लगने पर मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में संभागीय शिक्षा कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अगर यह ई-मेल फर्जी साबित होता है तो शिक्षक के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा मामला पुलिस को सौंप दिया जाएगा। संभागीय शिक्षा कार्यालय का कहना है यह आपराधिक मामला है। साथ ही जिला शिक्षा…

Read More

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निलंबित शिक्षक ने ई-मेल के जरिए अपनी बहाली का आदेश जारी कर दिया। आरोपी ने सामान्य प्रशासन विभाग के लेटरहेड का इस्तेमाल कर आदेश तैयार किया और उसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया। आदेश की भाषा और शब्दावली संदिग्ध लगने पर मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में संभागीय शिक्षा कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अगर यह ई-मेल फर्जी साबित होता है तो शिक्षक के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया जाएगा और मामला पुलिस को सौंप दिया जाएगा। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे। जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक निलंबित…

Read More

रायपुर10 घंटे पहलेलेखक: प्रमोद साहूकॉपी लिंकराज्य में साइबर क्राइम और फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पीडितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। कारण यह है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस न तो एफआईआर दर्ज कर रही है और न ही प्रभावी कार्रवाई हो रही है। पुलिस खुद अपील करती है कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। पीड़ित भी थाने जाने से पहले ऑनलाइन शिकायत कर रहे हैं।पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल रायपुर के 8600 साइबर फ्रॉड पीडितों ने पोर्टल…

Read More

आने वाले खरीफ सीजन में खाद खरीदने के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। जिस किसान के पास फॉर्मर आईडी होगी, उसे ही समितियों से यूरिया, पोटाश, डीपी आदि खाद मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं बिना आईडी के किसान बाजार से निजी दुकान में भी यदि खाद खरीदने जाएंगे तो दुकानदार उनका नाम, नंबर आदि दर्ज करेगा, तब जाकर वे खाद खरीद पाएंगे। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सही किसानों तक सही मात्रा में खाद पहुंचना है, ताकि अनियमित वितरण और ब्लैक मार्केटिंग को रोका जा सके। अफसरों ने बताया कि आने वाले समय में प्रदेशभर…

Read More

भास्कर न्यूज|बालोद मंगलवार को सहकारी बैंक ओटेबंद शाखा में आग लगने से कम्प्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और इन्वर्टर की बैटरियां जलकर खाक हो गईं। महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक में रखे पैसे सुरक्षित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर में एक बंदर के करंट की चपेट में आने से शार्ट सर्किट के बाद आग लगी। आगजनी में 3 कंप्यूटर, 3 सीपीयू, फोटोकॉपी प्रिंटर, पासबुक प्रिंटर, बैंक काउंटर, सीसीटीवी कैमरा और वायरिंग जलकर खाक हो गई है। बैंक में लेन-देन संबंधित कार्य 4 दिन तक बंद रहेगा। किसान और ग्राहक नजदीकी शाखा अंडा, गुंडरदेही में जरुरी काम करवा सकेंगे।…

Read More

अग्रवाल महिला मंडल ने अध्यक्ष ममता अग्रवाल के नेतृत्व में भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में दो वाटर कूलर लगाए है। एक वाटर कूलर कोर्ट परिसर में लगाया गया, जिसे सुनील अग्रवाल ने अपने माता-पिता की स्मृति में दिया। वहीं दूसरा वाटर कूलर सड्डू स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुविधा के लिए लगाया गया। दोनों का उद्घाटन अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने किया। इस दौरान सामाजिक सेवा की कड़ी में मंडल की ओर से एक जरूरतमंद दिव्यांग बालिका को लाभांडी स्थित गवर्नमेंट स्कूल में व्हीलचेयर भी दी गई। यह व्हीलचेयर नीरू अग्रवाल…

Read More

मरवाही वनमंडल के मरवाही और दानीकुंडी के बीच सड़क पर भालू दिखाई दिया। भीषण गर्मी के कारण जंगल से निकलकर भालू सड़क किनारे अठखेलियां कर रहा था, जिसे लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यह घटना तब हुई, जब हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन संस्था के संस्थापक आलोक तिवारी अपने साथी अविनाश मिश्रा के साथ मरवाही से लौट रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे भालू को घूमते देखा। आलोक तिवारी ने तुरंत अपने मोबाइल में इस पल का वीडियो बना लिया। विशेषज्ञों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जंगलों में बढ़ती गर्मी के कारण जल स्रोतों के सूखने और भोजन की…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है। विभाग की टीम ने 116.596 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र से कब्जा हटाने का अभियान चलाया है, जो अभी भी जारी है। यह कार्रवाई दुगली क्षेत्र में की जा रही है। दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र के वनखण्ड 169 पालगांव, गोंदलानाल और बोदलवंडी के बीच जंगल में बनी 50 से अधिक झोपड़ियों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया जा रहा है। वन विभाग, राजस्व और पुलिस बल की एक संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल है। इस बड़े पैमाने पर की जा रही बेदखली कार्रवाई से क्षेत्र…

Read More

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। विपक्ष ने इसे लापरवाही बताते हुए सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने जांच के लिए कमेटी बनाई और सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।.कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने इस घटना को सुरक्षा नियमों की बार-बार अनदेखी का परिणाम बताया। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले वेदांता के कोरबा प्लांट में चिमनी निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ था।उस दुर्घटना में लगभग 40 श्रमिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था…

Read More