Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा में तीन परिवारों ने की घर वापसी,हिंदू धर्म अपनाया:समाज के प्रमुखों ने की पहल, पांच साल पूर्व चंगाई सभा में बने थे ईसाई
Breaking News

सरगुजा में तीन परिवारों ने की घर वापसी,हिंदू धर्म अपनाया:समाज के प्रमुखों ने की पहल, पांच साल पूर्व चंगाई सभा में बने थे ईसाई

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 15 at 134803 1776241453
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 15 at 134803 1776241453
सरगुजा जिले में पांच सालों पूर्व चंगाई सभा के माध्यम से ईसाई धर्म अपनाने वाले तीन परिवारों की घर वापसी समाज प्रमुखों ने कराई। समाज के लोगों ने इसके लिए कई घंटे तक बैठक की और तीनों परिवारों की सहमति ली। इसके बाद कलश के दीप जलाकर तीनों परिवारों की घर वापसी कराई। सरगुजा में तेजी से धर्मांतरण के दावों के बीच यह पहल चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पटकुरा में मझवार समाज के तीन परिवारों की घर वापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत के सरपंच और समाज के प्रमुख सोनसाय मझवार ने इसकी पहल की। मझवार समाज के तीन परिवारों सालिक राम, बैगा राम मझवार ओर बढाईक राम मझवार ने करीब पांच वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था। वे ईसाई रीति रिवाज को मानने लगे थे। समाज की समझाईश के बाद हुई वापसी
सरपंच सोनसाय मझवार ने बताया कि समाज के प्रमुखों ने बैठक आयोजित कर तीनों परिवारों के प्रमुखों और अन्य लोगों को समझाइश दी। मझवार समाज अनुसूचित जन जाति वर्ग में आते हैं। ये परंपरागत रूप से हिंदू धर्म को मानते हैं। तीनों परिवारों ने समझाइश के बाद हिंदू धर्म में वापसी के लिए अपनी सहमति दे दी। सहमति के बाद समाज के लोगों ने पूजा पाठ के साथ कलश के दीप जलाकर तीनों परिवारों को वापस हिंदू धर्म में प्रवेश कराया। तीनों परिवारों के सदस्यों ने हिंदू धर्म एवं परंपरागत पूजा पाठ में शामिल होने का वचन दिया। तीनों परिवारों की हिंदू धर्म में वापसी का समाज में जश्न भी मनाया गया और रात्रि भोज का आयोजन किया गया। सरपंच सोनसाय मझवार ने कहा कि सरगुजा जिले के पिछड़े इलाकों में मझवार समाज के कई लोग झांसे में आकर ईसाई धर्म अपना रहे हैं, उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075997
Views Today : 480
Views Last 7 days : 3286
Views Last 30 days : 11118
Total views : 105923
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.