![]()
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक घायल हो गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसे और हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर निवासी शेख इकबाल नाम का युवक सोमवार की देर रात खाना लेने रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुल्कराज होटल गया था। इकबाल खाना पैक कराकर लौट रहा था। तभी रास्ते में लक्की दास और पंकज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों युवकों ने उससे गाली-गलौज की, जिस पर उसने गाली देने से मना किया। दोस्तों को बुलाकर बदमाशों ने चलाए लात-घूंसे देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पंकज और लक्की ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इकबाल ने भी बचाव में मारपीट की। तब पंकज ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में उसके दोस्त मौके पर पहुंच गए। फिर इकबाल को घेर कर मारपीट करने लगे। इस दौरान युवकों ने मिलकर शेख इकबाल के साथ जमकर मारपीट की। उसने इस घटना की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो इकबाल के साथ मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया। जिसमें पंकज और उसके दोस्त मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस वाहन के सायरन बजने की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है। देर रात तक संचालित होता है होटल रेलवे स्टेशन से लगे मुल्कराज होटल देर रात तक खुला रहता है। जिसके कारण यहां युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों का कहना है कि इसी वजह से क्षेत्र में देर रात मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। पूर्व में भी कई बार इसी होटल के सामने मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।
<
