Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा के कोसगई मंदिर के पास भीषण आग:कार, झालर जलकर खाक; दमकल देरी से पहुंचा, ग्रामीणों की प्रशासन से नाराज़गी
Breaking News

कोरबा के कोसगई मंदिर के पास भीषण आग:कार, झालर जलकर खाक; दमकल देरी से पहुंचा, ग्रामीणों की प्रशासन से नाराज़गी

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7497107b 141b 496b b598 d0bec1989b26 1776233714028
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7497107b 141b 496b b598 d0bec1989b26 1776233714028
कोरबा में 14 अप्रैल को देर शाम कोसगईगढ़ पहाड़ी पर स्थित कोसगई माता मंदिर के समीप भीषण आग लग गई। इस घटना में एक कार और मंदिर के पास लगी झालर (अस्थाई दुकानें) पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, लेकिन देर तक मौके पर न तो दमकल की टीम पहुंची और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे पास के खेत में आग लगी थी। तेज हवा के कारण यह आग फैलते हुए मंदिर परिसर तक पहुंच गई। आग ने सबसे पहले मंदिर के समीप बनी झालर को अपनी चपेट में लिया। इन झालरों में चुनरी, श्रृंगार का सामान और देवी-देवताओं की सजावट की सामग्री रखी थी, जो पूरी तरह जल गई। आग की लपटें इतनी तेज़ की कुछ मिनटों में ही सब जल कर खाक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पास में खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के समय शाम होने के कारण वहां सुनसान था और आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे आग पर काबू पाने का कोई तत्काल प्रयास नहीं हो सका। आग लगने के घंटों बाद भी नहीं मिली प्रशासन से कोई मदद बताया गया कि एक परिवार मंगलवार को कोसगई माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। उन्होंने अपनी कार मंदिर के नीचे अस्थाई दुकानों के सामने खड़ी की थी और दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ गए थे। जब श्रद्धालु परिवार दर्शन कर लौटा, तो अपनी कार और झालर को जलता देख हैरान रह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की सूचना के घंटों बाद तक भी दमकल या राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। आग से मंदिर समिति और जंगल में भी नुकसान इस आग से जंगल के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। झालर में रखी सामग्री के साथ- समिति साथ मंदिर को भी भारी क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में जंगल और खेतों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसके बावजूद दमकल की तुरंत व्यवस्था नहीं है। बालको पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075998
Views Today : 482
Views Last 7 days : 3288
Views Last 30 days : 11120
Total views : 105925
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.