![]()
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा काफी गुस्से वाली स्वभाव की थी। पिता ने उसे पढ़ाई करने को लेकर फटकार लगाई थी। परिजन शादी को लेकर दबाव भी बना रहे थे। पुलिस को शक है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, रायगढ़ निवासी दृष्टि गुप्ता (20) पिता संजय गुप्ता गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी सेकंड ईयर की छात्रा थी। कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में पिछले दो साल से वह किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को कॉलेज से लौटने के बाद उसकी परिजनों से बात हुई थी। जिसके बाद दोस्तों के साथ घूमने चली गई। सुबह लौटी घर, पिता के डांटने से उठाया आत्मघाती कदम रात भर छात्रा अपने दोस्तों के साथ थी। फिर मंगलवार को सुबह घर लौटी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके पिता से उसकी बात हुई थी। उन्होंने पढ़ाई को लेकर दृष्टि को फटकार लगाई। छात्रा अपने कमरे का दरवाजा बंद कर ली, उसके बाद दरवाजा नहीं खुला। बाद में आसपास की छात्राओं ने उसे आवाज दी। लेकिन, अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा, तब पंखे पर लटक रही थी लाश इसके बाद छात्रों ने घटना की जानकारी रूम मालिक को दी। साथ ही इस घटना की सूचना कोनी थाने में दी। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला। इस दौरान अंदर कमरे में दृष्टि की लाश पंखे में फांसी के फंदे पर लटक रही थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। शादी को लेकर दबाव बना रहे थे परिजन शव का पंचनामा कार्रवाई के दौरान उसके साथ पढ़ने वाले छात्र मौजूद थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि, उसके परिजन शादी को लेकर दबाव बना रहे थे। दृष्टि शादी करने से मना कर रही थी। एक छात्र ने बताया कि दृष्टि रात में दोस्त के साथ थी और सुबह घर लौटी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। पढ़ाई की बात पर पिता ने लगाई थी फटकार इस मामले में कोनी थाना प्रभारी राजश्री दामू कोसले ने बताया कि, घटना की जानकारी उसके परिजन को दी गई है। इस दौरान पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दृष्टि गुस्से वाले स्वभाव की थी। उसके पिता ने पढ़ाई की बात पर उसे फटकार भी लगाई थी। माना जा रहा है कि उसने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली।
<
