Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर के इन इलाकों में रील बनाई तो होगी कार्रवाई:स्पीडोमीटर पर वीडियो बनाने के लिए दौड़ लगाने वालों को रायपुर पुलिस की चेतावनी
Breaking News

रायपुर के इन इलाकों में रील बनाई तो होगी कार्रवाई:स्पीडोमीटर पर वीडियो बनाने के लिए दौड़ लगाने वालों को रायपुर पुलिस की चेतावनी

By adminApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eod 221755102850 1776239009
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



eod 221755102850 1776239009
शहर में सड़कों पर लगाए गए स्पीडोमीटर अब लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया बनते जा रहे हैं। लोग इन स्पीडोमीटर के सामने दौड़कर अपनी स्पीड माप रहे हैं और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। जबकि इनका असली उद्देश्य गाड़ियों की रफ्तार पर नजर रखना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है। कई वीडियो सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने क्या कहा रायपुर पुलिस ने लिखा- “रील धावकों, मेडल या हॉस्पिटल? मजाक हम नहीं, बल्कि आप अपने जीवन के साथ कर रहे हैं। बीच सड़क पर दौड़ना अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में डालना है। रील लाइफ के चक्कर में रीयल लाइफ को खतरे में न डालें।” सड़क हादसे रोकने के लिए लगाए गए स्पीड कैमरे छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए परिवहन विभाग ने पहली बार लेडार आधारित स्पीड कैमरे लगाए हैं। तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर अब सीधे ई-चालान घर पहुंचेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से 7 आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। इन्हें रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और धमतरी के प्रमुख मार्गों पर स्थापित किया गया है। इन जगहों पर लगे कैमरे रायपुर में मरीन ड्राइव, वीआईपी रोड और मंदिर हसौद इलाके में कैमरे लगाए गए हैं।
इसके अलावा बिलासपुर बायपास, अंबिकापुर और जगदलपुर के मुख्य मार्गों के साथ धमतरी के कुरूद क्षेत्र को भी इस परियोजना में शामिल किया गया है। इन स्थानों का चयन ट्रैफिक दबाव और हादसों के आंकड़ों के आधार पर किया गया है। 100 मीटर दूर से मापेंगे स्पीड वाई-फाई से लैस ये कैमरे परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर से जुड़े हैं। ये 100 मीटर दूर चल रहे वाहनों की रफ्तार सटीक तरीके से माप सकते हैं। दो लेन सड़कों पर भी ये एक साथ कई वाहनों की निगरानी कर उनकी जानकारी रिकॉर्ड करते हैं। कैमरों की खासियत लेडार तकनीक से वाहन की गति और दूरी का सटीक आकलन ओवरस्पीड होने पर नंबर प्लेट स्कैन कर फोटो-वीडियो रिकॉर्ड ऑटोमैटिक ई-चालान जनरेट व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए चालान भेजने की सुविधा नाइट विजन से रात में भी निगरानी खराब मौसम में भी प्रभावी अभी टेस्टिंग, जल्द होगी सख्ती फिलहाल इन कैमरों की टेस्टिंग चल रही है। परिवहन विभाग और पुलिस के समन्वय से जल्द इन्हें पूरी तरह लागू किया जाएगा। पहले चरण में लोगों को जागरूक किया जाएगा, इसके बाद सख्ती से नियम लागू होंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075998
Views Today : 482
Views Last 7 days : 3288
Views Last 30 days : 11120
Total views : 105925
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.