Author: admin

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ढाबे पर अवैध रूप से डीजल की खरीद-बिक्री की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने ढाबे पर दबिश दी और वहां से प्लास्टिक के जर्किन में भरे करीब 160 लीटर डीजल जब्त किया। पुलिस ने ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गारे में संचालित अपना ढाबा का संचालक ज्वलनशील पदार्थ डीजल अवैध रूप से संग्रहित कर रखा है। इससे किसी भी समय बड़ी घटना होने की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल ढाबा पहुंची और…

Read More

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने म्यूल खातों के जरिए संचालित संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस नेटवर्क के माध्यम से 1 करोड़ 88 लाख 67 हजार 554 रुपए की ठगी की गई थी। यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर की गई। जांच में 250 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की पड़ताल की गई। इनमें कर्नाटका बैंक, स्टेशन रोड दुर्ग के 111 खाते और फेडरल बैंक, दक्षिण गंगोत्री सुपेला के 105 खाते प्रमुख थे। इन खातों का उपयोग देशभर में हुई ऑनलाइन ठगी की रकम को…

Read More

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी चौक पर स्थित लगभग छह दुकानों में एसी के कॉपर वायर और केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना से दुकानदार परेशान और दहशत में हैं। चोरों ने मोबाइल दुकान, ज्वेलर्स दुकान, सैलून और अन्य प्रतिष्ठानों से एसी के कॉपर वायर और केबल चुराए हैं। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दुकानदारों ने सिविल लाइन थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं:दुकानदार कोसाबाड़ी स्थित राधिका ज्वेलर्स के संचालक शेखर…

Read More

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 15 अप्रैल को सड़क हादसे में 9 साल की बच्ची की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विरोध में शुरू हुआ चक्काजाम देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। समझाइश के दौरान नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। ग्रामीणों के इस हमले में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल मे एडमिट किया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अलग-अलग गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना फगुरम…

Read More

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में शिकारियों ने मिलकर सांभर का शिकार किया और उसके मांस को घर में लाकर पकाया जा रहा था। तभी इसकी सूचना वन अमला को लग गई। ऐसे में वनकर्मी मौके पर पहुंचे और मांस को जब्त करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ रेंज का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को वन अमला को सूचना मिली कि देलारी में वन्यप्राणी का मांस पकाकर कुछ घर में खाने की तैयारी है। ऐसे में वनकर्मियों की टीम तत्काल देलारी गांव पहुंची। जहां गांव में कई घरों की तलाशी लेने पर देलारी निवासी…

Read More

बलौदा बाजार जिला अस्पताल का स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) नवजात शिशुओं के लिए जीवनदान साबित हो रहा है। यहां गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल की जा रही है, जिससे परिजनों को हायर सेंटर या निजी अस्पतालों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। हाल ही में, एसएनसीयू में समय से पहले जन्मे मात्र 780 ग्राम वजन के एक शिशु को डॉक्टरों की सतत निगरानी और विशेष देखभाल के जरिए नया जीवन मिला। करीब 68 दिनों तक चले उपचार के बाद, शिशु का वजन बढ़कर 1 किलो 300 ग्राम हो गया।पूरी तरह स्वस्थ…

Read More

रायपुर और दुर्ग के बीच स्थित कुम्हारी क्षेत्र में खारुन नदी पर बने पुल की मरम्मत का कार्य निर्धारित समय से पहले 16 दिनों में पूरा कर लिया गया है। प्रशासन ने इस कार्य के लिए 30 दिन का लक्ष्य रखा था, लेकिन बेहतर समन्वय और तेज गति से इसे आधे समय में ही पूरा कर लिया गया। शुक्रवार को दोनों पुलों को आम नागरिकों और सभी प्रकार के वाहनों के लिए सुरक्षित रूप से खोल दिया गया। इसके साथ ही, लंबे समय से प्रभावित यातायात व्यवस्था एक बार फिर सुचारु हो गई है।खारुन नदी पर बने इन पुलों से…

Read More

रायपुर और दुर्ग के बीच स्थित कुम्हारी क्षेत्र में खारुन नदी पर बने पुल की मरम्मत का कार्य निर्धारित समय से पहले 16 दिनों में पूरा कर लिया गया है। प्रशासन ने इस कार्य के लिए 30 दिन का लक्ष्य रखा था, लेकिन बेहतर समन्वय और तेज गति से इसे आधे समय में ही पूरा कर लिया गया। शुक्रवार को दोनों पुलों को आम नागरिकों और सभी प्रकार के वाहनों के लिए सुरक्षित रूप से खोल दिया गया। इसके साथ ही, लंबे समय से प्रभावित यातायात व्यवस्था एक बार फिर सुचारु हो गई है।खारुन नदी पर बने इन पुलों से…

Read More

राजधानी रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए प्रस्तावित गौरव पथ-2 परियोजना अब तक जमीन पर नहीं उतर पाई है। 37 करोड़ रुपए का टेंडर जारी होने के बावजूद शासन से अंतिम स्वीकृति नहीं मिलने के कारण एक साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस परियोजना के तहत पचपेड़ी नाका से जेल तालाब तक करीब 2.2 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। सड़क को 24 मीटर तक चौड़ा करने के साथ कई आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है। परियोजना में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, स्ट्रीट वेंडर्स के लिए व्यवस्थित स्थान,…

Read More

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बोर खनन के लिए एक व्यक्ति ने SDM के नाम का फर्जी अनुमति पत्र तैयार कर लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब आसपास के लोगों को खनन की अनुमति नहीं मिली। नाराजगी जताने पर जांच में पता चला कि जिस पत्र के आधार पर बोरवेल्स वाले ने खुदाई की, वह नकली था। SDM ने मामले में FIR दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। दरअसल, पूरा मामला गुंडरदेही ब्लॉक के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है। ग्राम गोड़ेला निवासी जनक लाल साहू पिछले सप्ताह प्रतिबंध के बावजूद अपने घर पर बोर खनन करवा लिया। जब…

Read More