Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » म्यूल अकाउंट के जरिए 1.88 करोड़ की ठगी:दुर्ग पुलिस ने 11 आरोपियों किया गिरफ्तार, मुख्य सरगनाओं की तलाश जारी
Breaking News

म्यूल अकाउंट के जरिए 1.88 करोड़ की ठगी:दुर्ग पुलिस ने 11 आरोपियों किया गिरफ्तार, मुख्य सरगनाओं की तलाश जारी

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
462d85fd 06b6 4b12 afe5 ac48f7a916b5 1776403564765
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



462d85fd 06b6 4b12 afe5 ac48f7a916b5 1776403564765
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने म्यूल खातों के जरिए संचालित संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस नेटवर्क के माध्यम से 1 करोड़ 88 लाख 67 हजार 554 रुपए की ठगी की गई थी। यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर की गई। जांच में 250 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की पड़ताल की गई। इनमें कर्नाटका बैंक, स्टेशन रोड दुर्ग के 111 खाते और फेडरल बैंक, दक्षिण गंगोत्री सुपेला के 105 खाते प्रमुख थे। इन खातों का उपयोग देशभर में हुई ऑनलाइन ठगी की रकम को ट्रांसफर करने और अवैध लाभ कमाने के लिए किया जा रहा था। म्यूल खातों के जरिए साइबर ठगी का संगठित नेटवर्क सक्रिय पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जानबूझकर अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। ठगी की गई रकम इन म्यूल खातों में जमा की जाती थी, जिसे बाद में अलग-अलग तरीकों से निकालकर आपस में बांट लिया जाता था। यह संगठित गिरोह लंबे समय से म्यूल खातों का उपयोग कर सक्रिय था। मोहन नगर–सुपेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मोहन नगर और सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम ने इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें शिवधर साहू, गोविंदा डहरिया, साहिल टेम्बेकर, धर्मेन्द्र सिंह, एस. त्रिमोला, प्रदीप कुमार उइके, भोजराज प्रजापति, हेमंत कुमार साहू, सन्नी चौहान, प्रिया सिंह और आरती मारकण्डे शामिल हैं। कई धाराओं में केस दर्ज, मुख्य सरगनाओं की तलाश जारी इस पूरे मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 07/2025 और थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 32/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 317(4), 318(4) और 61(2)(क) के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य खाताधारकों और मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुटी हुई है। पासबुक और दस्तावेज जब्त, बड़े खुलासों की संभावना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और खातों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। इनसे आगे की जांच में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। साल 2026 के पहले चार महीनों में ही ऐसे मामलों में 150 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075349
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2308
Views Last 30 days : 9967
Total views : 104389
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.