इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Author: admin
दुर्ग जिले में भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं। इस बार जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए पहली बार स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा शुरू की गई है। गुरुवार 16 अप्रैल से जिले में नागरिकों को अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, नागरिक अब घर बैठे ही अपने परिवार से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां निर्धारित वेब पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं। इससे पारंपरिक घर-घर सर्वे के साथ-साथ डिजिटल भागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा। दुर्ग कलेक्टर और कमिश्नर स्व-गणना पोर्टल पर अपना फॉर्म…
जगदलपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के तहत बस्तर जिले की 86 सड़कों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर से वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होकर इन कार्यों की शुरुआत की। करीब 235 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण पर लगभग 250 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जगदलपुर के कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सड़क निर्माण कार्यों का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में बनने वाली 86 सड़कों की आधारशिला रखी गई। अधिकारियों के अनुसार, इन सड़कों की कुल लंबाई…
रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘बिज़ ब्लिट्ज 2026 – उद्यमशील हैकाथॉन’ का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 15 और 16 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने चार अलग-अलग राउंड के जरिए अपने बिजनेस आइडिया, मार्केटिंग स्किल और इनोवेशन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा राठी ने की, जिन्होंने प्रतिभागियों को राउंड्स और नियमों की जानकारी दी। पहले दिन ‘प्रोडक्ट मशअप मेनिया’ और ‘वैल्यू वर्सेस प्राइस’ राउंड आयोजित हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने नए प्रोडक्ट आइडिया तैयार कर उनके फीचर्स, कस्टमर और मार्केट एनालिसिस के साथ प्रेजेंटेशन दिया। वहीं दूसरे…
सक्ती में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर कांग्रेस ने अपनी जांच रिपोर्ट के अहम बिंदु सार्वजनिक किए। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हादसे के लिए सरकार और प्रबंधन दोनों को जिम्मेदार ठहराया। “घोर लापरवाही से हुआ हादसा” कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मौके पर निरीक्षण और लोगों से चर्चा के बाद यह साफ है कि यह दुर्घटना गंभीर लापरवाही का परिणाम है। यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता, तो इतनी बड़ी जनहानि नहीं होती। दीपक बैज ने कहा कि सरकार का उद्योग सुरक्षा विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर के लिंगियाडीह बस्ती में रहने वाले 36 लोगों के घरों और कब्जों को तोड़ने की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इन लोगों ने राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत आवश्यक शुल्क जमा किया है। याचिकाकर्ता मोहल्लेवासियों ने अपनी याचिका में नगर निगम पर आरोप लगाया है कि रिहायशी जमीन पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए पीढ़ियों से वहां रह रहे लोगों को बेदखल किया जा रहा है। जस्टिस एनके चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने शुक्रवार को याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उनके घरों और कब्जे को तोड़ने की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा…
धमतरी में नगर निगम की आर्थिक स्थिति को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पेट्रोल-डीजल के लगभग 33 लाख रुपये का भुगतान न करने के आरोप में कांग्रेस पार्षदों ने एक पेट्रोल पंप के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम प्रशासन की वित्तीय कुप्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए। विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि धमतरी नगर निगम पिछले एक साल से पेट्रोल पंप संचालक का भुगतान नहीं कर पा रहा है। इस कारण निगम के कर्मचारियों को काम के लिए साइकिल का उपयोग करना पड़ रहा है। डीजल की कमी से शहर की सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था…
महासमुंद पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में बालाजी प्लांट, बेलसोंडा में भारी मात्रा में जब्त गांजे का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई शासन के दिशा-निर्देशों के तहत हुई। नष्टीकरण अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों से संबंधित कुल 999.200 किलोग्राम (लगभग 10 क्विंटल) गांजा नष्ट किया गया। जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 5 करोड़ 04 लाख 23 हजार 300 रुपये आंकी गई है। ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के निगरानी में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी…
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले में एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि स्टाफ नर्सों ने पेट पर चढ़कर प्रसव कराया। हालांकि नवजात की मौत हो गई। इसके अलावा महिला आरोप है कि बाकी स्टाफ ने मिसबीहेव और मारपीट की धमकी दी। हालांकि इन आरोपों को बीएमओ डॉ. रमन (ब्लॉक मेडिकल अफसर) ने खारिज कर दिया है। वहीं महिला के परिजनों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे का कहना है कि जांच टीम बनाई जाएगी। अस्पताल की ओर से…
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले में एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि स्टाफ नर्सों ने पेट पर चढ़कर प्रसव कराया। हालांकि नवजात की मौत हो गई। इसके अलावा महिला आरोप है कि बाकी स्टाफ ने मिसबीहेव और मारपीट की धमकी दी। हालांकि इन आरोपों को बीएमओ डॉ. रमन (ब्लॉक मेडिकल अफसर) ने खारिज कर दिया है। वहीं महिला के परिजनों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे का कहना है कि जांच टीम बनाई जाएगी। अस्पताल की ओर से…