Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलौदाबाजार जिला अस्पताल में नवजातों को मिल रही नई जिंदगी:एसएनसीयू ने 780 ग्राम के शिशु को दिया जीवनदान, 68 दिन बाद स्वस्थ हुआ बच्चा
Breaking News

बलौदाबाजार जिला अस्पताल में नवजातों को मिल रही नई जिंदगी:एसएनसीयू ने 780 ग्राम के शिशु को दिया जीवनदान, 68 दिन बाद स्वस्थ हुआ बच्चा

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6a51e285 9d55 4407 9fd9 7423f166b58f 1776402830278
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6a51e285 9d55 4407 9fd9 7423f166b58f 1776402830278
बलौदा बाजार जिला अस्पताल का स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) नवजात शिशुओं के लिए जीवनदान साबित हो रहा है। यहां गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल की जा रही है, जिससे परिजनों को हायर सेंटर या निजी अस्पतालों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। हाल ही में, एसएनसीयू में समय से पहले जन्मे मात्र 780 ग्राम वजन के एक शिशु को डॉक्टरों की सतत निगरानी और विशेष देखभाल के जरिए नया जीवन मिला। करीब 68 दिनों तक चले उपचार के बाद, शिशु का वजन बढ़कर 1 किलो 300 ग्राम हो गया।पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद शिशु को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नवजात शिशु स्वस्थ हो कर लौट रहे घर अस्पताल में नवजातों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि सितंबर 2022 से शुरू हुए एसएनसीयू में अब तक सैकड़ों नवजात शिशु स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रोशन देवांगन ने जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों में समय से पूर्व जन्मे 11 गंभीर नवजातों को विशेष देखभाल से पूरी तरह स्वस्थ किया गया है। जिला अस्पताल की इस पहल से न केवल शिशु मृत्यु दर में कमी आ रही है, बल्कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी बड़ी राहत मिल रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और आधुनिक सुविधाओं से लैस यह यूनिट जिले के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा केंद्र बनकर उभर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075346
Views Today : 119
Views Last 7 days : 2305
Views Last 30 days : 9964
Total views : 104386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.