Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में 6 दुकानों से एसी कॉपर वायर चोरी:वारदात CCTV में कैद, दुकानदार दहशत में, कार्रवाई की मांग
Breaking News

कोरबा में 6 दुकानों से एसी कॉपर वायर चोरी:वारदात CCTV में कैद, दुकानदार दहशत में, कार्रवाई की मांग

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
60b40ac5 c6e4 452f bcf9 042a86532954 1776416110979
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



60b40ac5 c6e4 452f bcf9 042a86532954 1776416110979
कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी चौक पर स्थित लगभग छह दुकानों में एसी के कॉपर वायर और केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना से दुकानदार परेशान और दहशत में हैं। चोरों ने मोबाइल दुकान, ज्वेलर्स दुकान, सैलून और अन्य प्रतिष्ठानों से एसी के कॉपर वायर और केबल चुराए हैं। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दुकानदारों ने सिविल लाइन थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं:दुकानदार कोसाबाड़ी स्थित राधिका ज्वेलर्स के संचालक शेखर सोनी ने बताया कि सिविल लाइन थाने से कुछ ही दूरी पर मुख्य चौक के परिसर में लगभग आधा दर्जन दुकानों में चोरी हुई है। चोर एक-एक कर दुकानों में लगे एसी के कॉपर वायर चुरा रहे हैं, जिससे दुकानदार चिंतित हैं। मोबाइल दुकान के संचालक अभिषेक पालीवाल ने कहा कि सिविल लाइन थाना परिसर से थोड़ी ही दूरी पर है और पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जाती है। इसके बावजूद चोरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं दिख रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि आज कॉपर वायर चोरी हो रहे हैं, कल दुकानों में भी चोरी हो सकती है। पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गर्मी में ग्राहक दुकान में नहीं रुक रहे एक सैलून संचालक ने बताया कि चोरी की इस घटना से उनके व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है। एसी के तार चोरी होने के कारण वे एसी नहीं चला पा रहे हैं, जिससे गर्मी के कारण ग्राहक दुकान में ज्यादा देर नहीं रुकते।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075345
Views Today : 118
Views Last 7 days : 2304
Views Last 30 days : 9963
Total views : 104385
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.