![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में शिकारियों ने मिलकर सांभर का शिकार किया और उसके मांस को घर में लाकर पकाया जा रहा था। तभी इसकी सूचना वन अमला को लग गई। ऐसे में वनकर्मी मौके पर पहुंचे और मांस को जब्त करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ रेंज का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को वन अमला को सूचना मिली कि देलारी में वन्यप्राणी का मांस पकाकर कुछ घर में खाने की तैयारी है। ऐसे में वनकर्मियों की टीम तत्काल देलारी गांव पहुंची। जहां गांव में कई घरों की तलाशी लेने पर देलारी निवासी आत्माराम, मायराम, हरिषचंद्र साव व तरूण के घर में सांभर का पका हुआ मांस मिला। जिसे वन अमला ने जब्त कर लिया और मोतराम राठिया के घर की जांच करने पर जानकारी हुई कि उसने 1 किलो मांस को पका कर खा गया है। जिसके बाद वन अमला द्वारा पके हुए मांस, बर्तन को जब्त कते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया। जहां उनसे पूछताछ करने पर सांभर के मांस को पकाने की बात कही। जिसके बाद वन अमला ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उलंघन पाये जाने पर धारा 39, 50, 51 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
आगे की कार्रवाई की जा रही
SDO तन्मय कौशिक ने बताया कि मुखबीर के द्वारा सूचना मिली थी कि देलारी गांव में सांभर के मांस को पकाया जा रहा है। जिसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। गांव के घरों में जांच की गई, तो 5 घरो में सांभर के अवशेष मिले। ज्यादा घरों में मांस को पका लिया गया था। जिसका सैंपल लिया गया और लैब भेजा जा रहा है। पूछताछ में ग्रामीणों ने माना कि उन्होंने जंगल में शिकार किया था। आगे की कार्रवाई चल रही है।
<
