Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में गौरव पथ-2 परियोजना अटकी:1 साल बाद भी काम शुरू नहीं, 37 करोड़ का टेंडर जारी, अंतिम स्वीकृति का इंतजार
Breaking News

रायपुर में गौरव पथ-2 परियोजना अटकी:1 साल बाद भी काम शुरू नहीं, 37 करोड़ का टेंडर जारी, अंतिम स्वीकृति का इंतजार

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776419860 dy4aulzvsaatvla1765611517 1776417129
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



dy4aulzvsaatvla1765611517 1776417129
राजधानी रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए प्रस्तावित गौरव पथ-2 परियोजना अब तक जमीन पर नहीं उतर पाई है। 37 करोड़ रुपए का टेंडर जारी होने के बावजूद शासन से अंतिम स्वीकृति नहीं मिलने के कारण एक साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस परियोजना के तहत पचपेड़ी नाका से जेल तालाब तक करीब 2.2 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। सड़क को 24 मीटर तक चौड़ा करने के साथ कई आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है। परियोजना में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, स्ट्रीट वेंडर्स के लिए व्यवस्थित स्थान, पार्किंग और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य ट्रैफिक को सुगम बनाना और छोटे व्यापारियों को भी लाभ देना है। अंतिम स्वीकृति का इंतजार नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, लेकिन अब तक अंतिम मंजूरी नहीं मिल पाई है। नियमों के अनुसार स्वीकृति के बिना ठेकेदार को काम शुरू करने का आदेश नहीं दिया जा सकता, यही वजह है कि परियोजना लंबित है। एक साल से अटकी परियोजना जानकारी के मुताबिक फाइल लंबे समय से प्रक्रिया में है और अंतिम चरण में होने के बावजूद स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस कारण पिछले एक साल से काम शुरू नहीं हो सका है। ट्रैफिक जाम से लोगों की परेशानी इस मार्ग पर रोजाना भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। सड़क चौड़ीकरण नहीं होने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075349
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2308
Views Last 30 days : 9967
Total views : 104389
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.