![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ढाबे पर अवैध रूप से डीजल की खरीद-बिक्री की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने ढाबे पर दबिश दी और वहां से प्लास्टिक के जर्किन में भरे करीब 160 लीटर डीजल जब्त किया। पुलिस ने ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गारे में संचालित अपना ढाबा का संचालक ज्वलनशील पदार्थ डीजल अवैध रूप से संग्रहित कर रखा है। इससे किसी भी समय बड़ी घटना होने की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल ढाबा पहुंची और मौके पर जांच की। जांच के दौरान प्लास्टिक जर्किनों में 160 लीटर डीजल भरा मिला। बरामद डीजल 50-50 लीटर क्षमता वाले जर्किन में रखा गया था। जांच में सामने आया कि ढाबा संचालक बिना किसी सुरक्षा उपाय के सार्वजनिक स्थान पर डीजल अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे हुए था। पुलिस ने ढाबा संचालक दिलहरण कश्यप (46 वर्ष), निवासी ग्राम सलखन से पूछताछ की। इन धाराओं के तहत कार्रवाई उसने डीजल की अवैध बिक्री करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस और धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण कानून का उल्लंघन है और आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ढाबा संचालक ने अवैध रूप से डीजल रखा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
<
