Author: admin

.शहर के वीर स्तंभ चौक स्थित स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि एएसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल, कार्यक्रम अध्यक्ष क्रीड़ा भारती प्रांत संगठन मंत्री कौशलेंद्र पटेल और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राघव साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य जसविंदर बग्गा ने बताया कि जिले से परीक्षा में चौथे सर्वाधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, समर्पण और लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा दी। राघव साहू ने सफल खिलाड़ियों के उदाहरण से आगे बढ़ने को कहा। वहीं कौशलेंद्र पटेल ने राष्ट्रवाद और स्थानीय खेलों के…

Read More

.कवर्धा ब्लॉक के ग्राम छिरहा स्थित शासकीय हाई स्कूल ने पालक-शिक्षक बैठक के जरिए सामुदायिक सहभागिता की अनूठी मिसाल पेश की है। विद्यालय में हुई बैठक में 212 में से 143 विद्यार्थियों के पालक उपस्थित रहे। यानी 67.45 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि इस स्कूल में छिरहा, जुनवानी, लिमो, बिरुटोला, बाघूटोला, झलका, घोटिया, नवागांव तिवारी, मगरदा और कवर्धा शहर जैसे 10 गांवों के बच्चे अध्ययन करते हैं। प्राचार्य डॉ. रमेश चन्द्रवंशी ने बताया कि यह पालक-शिक्षक बैठक वर्ष 2015 से निरंतर आयोजित की जा रही है। यह इसका सत्रहवां सफल आयोजन रहा।विद्यालय परिसर में गुटखा-पाउच…

Read More

.ग्राम डोटोपार में ग्रामवासियों, सामाजिक संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वाधान में सीताराम सोनखुंटिया के जीवन के 90 स्वर्णिम वर्षों के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनखुंटिया का नागरिक अभिनंदन कर समाजसेवा में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में माता कर्मा महिला मंडल, ग्रामीण साहू समाज, ग्राम पंचायत और ग्राम विकास समिति ने शाल, श्रीफल, साफा, गिफ्ट व अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया।सीताराम सोनखुंटिया ने इस सम्मान से अभिभूत होकर मां दंतेश्वरी मंदिर निर्माण के लिए 25,000 नकद दान देने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने प्राथमिक एवं पूर्व…

Read More

.तीन जिले के खेतों में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचने के बाद सिंचाई विभाग ने तांदुला बांध के मुख्य केनाल गेट को शनिवार शाम 5.30 बजे बंद कर दिया है। सिंचाई विभाग के अनुसार 18 अगस्त को मुख्य गेट खुला था। इस लिहाज से 55 दिन तक किसानों के डिमांड अनुसार पानी सप्लाई हुई।सिंचाई विभाग के अनुसार वर्तमान में किसान पानी की डिमांड नहीं कर रहें है। पर्याप्त मात्रा में खेतों मंे पानी भरा है। इस वजह से गेट को बंद करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में तांदुला में 39.20 फीट पानी भरा है। जो निर्धारित जलभराव क्षमता(38.50…

Read More

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने चोरी किए गए 14 में से 10 मोबाइल सबूत मिटाने के लिए शिवनाथ नदी में फेंक दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल.भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 11 अक्टूबर को पुलगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता अमरूद लाल ब्यास (48) ने बताया था कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने 14 मोबाइल और एक पैकेट स्क्रीन गार्ड सहित करीब 1.5 लाख रुपए का…

Read More

.तहसील साहू संघ देवरी बंगला का त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध हुआ। चुनाव से पूर्व तैलिक साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी मां कर्मा की पूजा की गई। चुनाव में सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध चयन कर समाज को एकता, सामूहिकता और सहयोग का संदेश दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी में अध्यक्ष नरेंद्र कुमार हिरवानी, खामभाट, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार साहू पीपरखार, उर्मिला साहू रानीतराई, संगठन सचिव डॉ. डीपेश साहू जेवरतला, धनेश्वरी साहू गंधरी को बनाया गया। जिला साहू संघ से पर्यवेक्षक विजय कुमार साहू, लेखराम साहू एवं लक्ष्मीनारायण साहू उपस्थित रहे।वरिष्ठ समाजसेवी और समन्वय समिति के सदस्य किशोरी लाल साहू, रमेश सोनवानी, संरक्षक…

Read More

हमलावर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ब्लेक में शराब बेचने को लेकर गैंगवार हो गया। इस दौरान अवैध शराब बेचने वाले बदमाश और उसके साथियों ने मिलकर दो युवकों पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया। हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई कर दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि,.जानकारी के मुताबिक, करबला का रहने वाला किशन यादव (19) शनिवार की रात दयालबंद निवासी अपने दोस्त साहिल सोनकर के साथ लुतरा उर्स देखने गया था। वहां से दोनों तड़के तीन बजे शहर पहुंचे। इस दौरान साहिल सोनकर ने शराब पीने की बात कही। जिसके…

Read More

जगदलपुर में बादलों के साथ हल्की धूप निकली हुई है।छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मध्य और उत्तरी हिस्से से मानसून वापसी की शुरुआत जल्द हो सकती है, इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।.वहीं पिछले दिन की तरह आज, (सोमवार) भी मौसम विभाग ने कोई विशेष अलर्ट किसी भी जिले के लिए जारी नहीं किया है। यानी सब जगह मौसम सामान्य रहने की संभावना है।पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश 40MM नानगुर…

Read More

.आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में भाजपा ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जिला और लोकसभा क्षेत्र सारण के अंतर्गत सोनपुर विधानसभा क्रमांक- 122 का विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत भावना बोहरा चुनावी रणनीति तैयार करने, पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और जनता से संवाद करने का कार्य करेंगी। भावना बोहरा बिहार के लिए रवाना हो चुकी हैं।रविवार को उन्होंने पटना प्रदेश भाजपा कार्यालय और सारण जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठकों में हिस्सा लेकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ…

Read More

दुर्ग यातायात पुलिस ने ऑपरेशन सुरक्षा के तहत विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नेशनल हाईवे-53, शहर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर च.यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिजों के नीचे अनियमित रूप से पार्क की जा रही गाड़ियों को हटवाया। वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में अगर उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया तो सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़क किनारे कपड़े या अन्य सामग्री की दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को…

Read More