Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 25,000 donation announced for temple construction | मंदिर निर्माण के लिए 25 हजार दान की घोषणा – Balod News
Breaking News

25,000 donation announced for temple construction | मंदिर निर्माण के लिए 25 हजार दान की घोषणा – Balod News

By adminOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 176027358568eba4b17b0e2 12palari2
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 176027358568eba4b17b0e2 12palari2

.

ग्राम डोटोपार में ग्रामवासियों, सामाजिक संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वाधान में सीताराम सोनखुंटिया के जीवन के 90 स्वर्णिम वर्षों के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनखुंटिया का नागरिक अभिनंदन कर समाजसेवा में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में माता कर्मा महिला मंडल, ग्रामीण साहू समाज, ग्राम पंचायत और ग्राम विकास समिति ने शाल, श्रीफल, साफा, गिफ्ट व अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

सीताराम सोनखुंटिया ने इस सम्मान से अभिभूत होकर मां दंतेश्वरी मंदिर निर्माण के लिए 25,000 नकद दान देने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को हर वर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी को भोज कराने का संकल्प भी दोहराया। मुख्य अतिथि पेंशनर समाज गुरूर के तहसील अध्यक्ष सेवाराम तेजस्वी ने बताया कि सोनखुंटिया ने न केवल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहते हुए कर्मचारियों के हक के लिए संघर्ष किया, बल्कि पेंशनर समाज भवन निर्माण के लिए 1 लाख रुपए का निजी सहयोग भी दिया।

जसगीत और झांकी का आयोजन किया गया पूर्व सह सचिव गिरधर राम साहू ने गांव की गौरवगाथा को काव्य रूप में प्रस्तुत किया और अभिनंदन पत्र का वाचन किया। जनपद सदस्य झालेंद्र साहू, सरपंच चंद्रकला साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष भैयालाल साहू, पूर्व प्रधान पाठक किशोर कुमार साहू, डा. शिवनारायण नेले, लोकेश्वर साहू ने भी संबोधित किया। रात में ग्राम अरकार के कलाकारों द्वारा महिषासुर मर्दिनी कथा पर आधारित जसगीत एवं झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में धनेश्वर साहू, तेजराम, रोहित कुमार, सेवती साहू, सत्यभामा मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिजली दरों में बढ़ोतरी…कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े बिलों की जांच की मांग की

June 19, 2026

जांजगीर-चांपा रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी:CCTV फुटेज से मिला सुराग, 24,499 रुपए का मोबाइल बरामद

June 18, 2026

नीट परीक्षा की तैयारी तेज,कलेक्टर-एसएसपी ने सेंटर का निरीक्षण किया:बिलासपुर में 21 जून को 19 केंद्रों पर होगा एग्जाम, सिम्स ने हेल्पलाइन शुरू की

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074611
Views Today : 4
Views Last 7 days : 5492
Views Last 30 days : 9648
Total views : 102641
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.