Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Durg – 14 mobile phones stolen from a mobile shop | दुर्ग में मोबाइल दुकान से 14 मोबाइल चोरी: पकड़े जाने के डर से 10 फोन शिवनाथ नदी में फेंके, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार – durg-bhilai News
Breaking News

Chhattisgarh Durg – 14 mobile phones stolen from a mobile shop | दुर्ग में मोबाइल दुकान से 14 मोबाइल चोरी: पकड़े जाने के डर से 10 फोन शिवनाथ नदी में फेंके, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार – durg-bhilai News

By adminOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 12 at 14231 pm 1760297050
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 12 at 14231 pm 1760297050

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने चोरी किए गए 14 में से 10 मोबाइल सबूत मिटाने के लिए शिवनाथ नदी में फेंक दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल

.

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 11 अक्टूबर को पुलगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता अमरूद लाल ब्यास (48) ने बताया था कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने 14 मोबाइल और एक पैकेट स्क्रीन गार्ड सहित करीब 1.5 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया है।

रात में 10 घंटे तक चोरी की वारदात को दिया अंजाम

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोरी की वारदात 10 अक्टूबर की रात 8 बजे से लेकर 11 अक्टूबर की सुबह 6 बजे के बीच हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और तीन युवकों को हिरासत में लिया।

आरोपियों में नाबालिग भी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में विजय यादव (19) निवासी नगपुरा, टोमन साहू उर्फ डायमंड (18) निवासी सिकोला बस्ती और एक नाबालिग आरोपी शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल किया। उन्होंने बताया कि चोरी के बाद पकड़े जाने के डर से 10 मोबाइल नदी में डिब्बों सहित फेंक दिए थे। पुलिस टीम ने आरोपियों के बताए स्थान पर जाकर तलाशी अभियान चलाया है।

गोताखोर खोज रहे नदी में फेंके गए मोबाइल

पुलिस ने चोरी के दौरान इस्तेमाल किए गए लोहे के रॉड और बाइक भी बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल, पुलिस ने चार बरामद मोबाइल और अन्य जब्त सामान को सबूत के तौर पर रखा है। वहीं, नदी में फेंके गए मोबाइल की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

तीनों चोर आपस में हैं खास दोस्त

सीएसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी आपस में परिचित हैं और अक्सर क्षेत्र में घूमते रहते थे। इनमें से दो पहले भी छोटे-मोटे अपराधों में संलिप्त रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि वारदात में शामिल नाबालिग को बाल न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए बाल सुधार गृह भेजा जाएगा, जबकि दो वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में 15 जुलाई तक बोर खनन पर बैन:कलेक्टर ने जारी किया आदेश, लेनी होगी अनुमति, बिना परमिशन खनन पर होगा एक्शन

April 26, 2026

महापौर बोलीं- रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

April 26, 2026

रायगढ़ में चर्चनुमा भवन को तोड़ा गया:मोहल्लेवासियों-बजरंग दल ने जताया विरोध, जांच में सरकारी भूमि पर मिला अवैध निर्माण

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068829
Views Today : 94
Views Last 7 days : 1046
Views Last 30 days : 4202
Total views : 89811
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.