![]()
.
कवर्धा ब्लॉक के ग्राम छिरहा स्थित शासकीय हाई स्कूल ने पालक-शिक्षक बैठक के जरिए सामुदायिक सहभागिता की अनूठी मिसाल पेश की है। विद्यालय में हुई बैठक में 212 में से 143 विद्यार्थियों के पालक उपस्थित रहे। यानी 67.45 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि इस स्कूल में छिरहा, जुनवानी, लिमो, बिरुटोला, बाघूटोला, झलका, घोटिया, नवागांव तिवारी, मगरदा और कवर्धा शहर जैसे 10 गांवों के बच्चे अध्ययन करते हैं। प्राचार्य डॉ. रमेश चन्द्रवंशी ने बताया कि यह पालक-शिक्षक बैठक वर्ष 2015 से निरंतर आयोजित की जा रही है। यह इसका सत्रहवां सफल आयोजन रहा।
विद्यालय परिसर में गुटखा-पाउच पर प्रतिबंध, सड़क सुरक्षा अभियान, निशुल्क गणवेश वितरण, परीक्षा योजना, एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत पौधरोपण और निशुल्क साइकिल वितरण जैसी योजनाओं की जानकारी भी पालकों को दी गई। बैठक में त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा, विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट साझा करने और अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. चन्द्रवंशी ने पालकों से अपील की कि वे घर में बच्चों के अध्ययन के लिए उपयुक्त वातावरण बनाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि हर घर में बच्चों के लिए एक निश्चित अध्ययन स्थल हो और उन्हें सुबह 4 से 7 बजे के बीच पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान उन्हें किसी अन्य कार्य में न लगाया जाए।
अभिनव योजनाएं यहां पर बनीं आकर्षण का केंद्र बैठक में विद्यालय की कई नवाचार योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें बस्ते के बोझ से मुक्ति, ओपन लाइब्रेरी, न्यूज़ कार्नर, राष्ट्रीय पर्वों का गरिमामय आयोजन, खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य परीक्षण, नशामुक्ति अभियान, इंस्पायर अवार्ड चयन, और विभिन्न समितियों के माध्यम से पाठ्येत्तर गतिविधि सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन भी शामिल किया गया हैं।
सभी को सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी बैठक के दौरान पालकों को शासकीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में गुटखा-पाउच पर प्रतिबंध, सड़क सुरक्षा अभियान, निशुल्क गणवेश वितरण, परीक्षा योजना, एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत पौधरोपण और निशुल्क साइकिल वितरण जैसी योजनाओं की जानकारी भी पालकों को दी गई। इस तरह के पहल की पालकों ने सराहना की।
<
