Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Traffic police increased strictness during the festive season | दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने त्योहारी सीजन में बढ़ाई सख्ती: नियम तोड़ने वाले 305 वाहन चालकों से वसूले 97 हजार, अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई – durg-bhilai News
Breaking News

Traffic police increased strictness during the festive season | दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने त्योहारी सीजन में बढ़ाई सख्ती: नियम तोड़ने वाले 305 वाहन चालकों से वसूले 97 हजार, अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई – durg-bhilai News

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 12 at 70559 pm 1760295493
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग यातायात पुलिस ने ऑपरेशन सुरक्षा के तहत विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नेशनल हाईवे-53, शहर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर च

.

यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिजों के नीचे अनियमित रूप से पार्क की जा रही गाड़ियों को हटवाया। वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में अगर उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया तो सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़क किनारे कपड़े या अन्य सामग्री की दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को अपने ठेले और दुकानें सड़क से हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में पुलिस ने 25 लोगों का काटा चालान।

ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में पुलिस ने 25 लोगों का काटा चालान।

संडे बाजार में नो पार्किंग जोन पर हुई कार्रवाई

सुपेला संडे बाजार के दौरान अव्यवस्थित रूप से पार्क की गई गाड़ियों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई। भीड़भाड़ के बीच यातायात बाधित न हो, इसके लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल की तैनाती भी की। वहीं, दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने रात के समय विशेष दल गठित कर ड्रिंक एंड ड्राइव पर निगरानी बढ़ा दी है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर चालानी कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर न्यायालय भेजा जा गया।

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ी करने पर काटा चालान।

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ी करने पर काटा चालान।

त्योहारी भीड़ को देखते हुए सख्त निर्देश

छावनी चौक ओवरब्रिज के नीचे बसों के अनधिकृत रूप से खड़े होने से यातायात में बाधा आ रही थी। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने वहां बसों की पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी है। बताया जा रहा है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। आने वाले दिनों में चालानी कार्रवाई के साथ वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई।

यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई।

एक दिन में 305 चालानी कार्रवाई

– बिना हेलमेट वाहन चलाने पर : 62 – ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में : 25 – रैश ड्राइविंग पर : 12 – नो पार्किंग पर : 25 – बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर : 12 – ट्रिपल सवारी पर : 20 – अन्य उल्लंघन : 149 – कुल चालान वसूली : 97,000 रुपए

दीपावली तक जारी रहेगा अभियान

ट्रैफिक एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि त्योहारी सीजन में आम लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो इसको लिए मास्टर प्लान तैयार किए गए हैं। आने वाले दिनों में ट्रैफिक नियमों के पालन में सख्ती बरती जाएगी। दीपावली तक यह अभियान जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे इस दौरान यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिजली दरों में बढ़ोतरी…कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े बिलों की जांच की मांग की

June 19, 2026

जांजगीर-चांपा रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी:CCTV फुटेज से मिला सुराग, 24,499 रुपए का मोबाइल बरामद

June 18, 2026

नीट परीक्षा की तैयारी तेज,कलेक्टर-एसएसपी ने सेंटर का निरीक्षण किया:बिलासपुर में 21 जून को 19 केंद्रों पर होगा एग्जाम, सिम्स ने हेल्पलाइन शुरू की

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074611
Views Today : 4
Views Last 7 days : 5492
Views Last 30 days : 9648
Total views : 102641
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.