Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Bastar Divission | बस्तर संभाग में अगले 5 दिन बारिश के आसार: गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, मध्य और उत्तरी हिस्से से मानसून की विदाई जल्द – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Bastar Divission | बस्तर संभाग में अगले 5 दिन बारिश के आसार: गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, मध्य और उत्तरी हिस्से से मानसून की विदाई जल्द – Chhattisgarh News

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsappvideo2025 08 20at83758pm ezgifcom resize17 1760322072
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जगदलपुर में बादलों के साथ हल्की धूप निकली हुई है।

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मध्य और उत्तरी हिस्से से मानसून वापसी की शुरुआत जल्द हो सकती है, इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

.

वहीं पिछले दिन की तरह आज, (सोमवार) भी मौसम विभाग ने कोई विशेष अलर्ट किसी भी जिले के लिए जारी नहीं किया है। यानी सब जगह मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश 40MM नानगुर में दर्ज की गई है। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 32.6 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा।

comp 11 4 1760321595

अक्टूबर में अब तक 109% ज्यादा बरसा पानी

इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 109% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 28.3 मिमी वर्षा होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार अब तक 59.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

whatsapp image 2025 10 13 at 24258 am 1760322454

10 दिन देरी से लौटेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है।

फिलहाल देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी सामान्य से करीब 10 दिन देरी से।

तस्वीर रायपुर की जहां दो दिन पहले बारिश हुई थी।

तस्वीर रायपुर की जहां दो दिन पहले बारिश हुई थी।

बलरामपुर में सामान्य से 52% ज्यादा बारिश

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।

जानिए क्यों गिरती है बिजली

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज पैदा होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली बनती है।

आमतौर पर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बिजली को धरती तक पहुंचने के लिए कंडक्टर की जरूरत होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान ऐसे कंडक्टर बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके पास या संपर्क में होता है तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।

zkk19 july slide 0217528334151757614451 1757732055
zkk19 july slide 0317528334641757614468 1757732062
zkk19 july slide 0117528334381757614483 1757732107



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में 15 जुलाई तक बोर खनन पर बैन:कलेक्टर ने जारी किया आदेश, लेनी होगी अनुमति, बिना परमिशन खनन पर होगा एक्शन

April 26, 2026

महापौर बोलीं- रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

April 26, 2026

रायगढ़ में चर्चनुमा भवन को तोड़ा गया:मोहल्लेवासियों-बजरंग दल ने जताया विरोध, जांच में सरकारी भूमि पर मिला अवैध निर्माण

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068828
Views Today : 93
Views Last 7 days : 1045
Views Last 30 days : 4201
Total views : 89810
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.