Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A young man was beaten to death with a bat in Bilaspur. | बत्ते से पीट-पीटकर युवक को मार डाला: ब्लैक में शराब बेचने को लेकर गैंगवार, बदमाशों ने दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा;एक ने भागकर बचाई जान – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

A young man was beaten to death with a bat in Bilaspur. | बत्ते से पीट-पीटकर युवक को मार डाला: ब्लैक में शराब बेचने को लेकर गैंगवार, बदमाशों ने दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा;एक ने भागकर बचाई जान – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 1 1760322184
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हमलावर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ब्लेक में शराब बेचने को लेकर गैंगवार हो गया। इस दौरान अवैध शराब बेचने वाले बदमाश और उसके साथियों ने मिलकर दो युवकों पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया। हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई कर दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि,

.

जानकारी के मुताबिक, करबला का रहने वाला किशन यादव (19) शनिवार की रात दयालबंद निवासी अपने दोस्त साहिल सोनकर के साथ लुतरा उर्स देखने गया था। वहां से दोनों तड़के तीन बजे शहर पहुंचे। इस दौरान साहिल सोनकर ने शराब पीने की बात कही। जिसके बाद दोनों ब्लेक में शराब खरीदने के लिए तिफरा सब्जी मंडी स्थित शराब दुकान के पास पहुंचे।

मृतक के दोस्त ने साहिल सोनकर ने पुलिस की पूरी घटनाक्रम बताई, जिसका इलाज जारी है।

मृतक के दोस्त ने साहिल सोनकर ने पुलिस की पूरी घटनाक्रम बताई, जिसका इलाज जारी है।

हत्या के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

हत्या के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

शराब की अधिक कीमत को लेकर हुआ विवाद

साहिल साहू वहां शराब की अवैध बिक्री कर रहा था। युवकों ने साहिल से शराब मांगी। तब उसने 120 रुपए की शराब को 250 में देने की बात कही। तब साहिल सोनकर ने रेट कम करने के लिए बोला। इसी बात को लेकर साहिल और किशन का साहिल साहू से विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने अपने दोस्तों को बुला लिया।

लकड़ी के बत्ते से पीट-पीटकर मार डाला

इस दौरान साहिल साहू और उसके दोस्तों ने मिलकर साहिल सोनकर और किशन यादव पर बत्ते से हमला कर दिया। हमलावर युवक दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई करते रहे। जान बचाकर भागते समय साहिल सोनकर जमीन पर गिर गया। जबकि, बुरी तरह से घायल किशन यादव ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसे लेकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब खून से लथपथ साहिल सोनकर बेहोश पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां साहिल सोनकर की मौत हो गई। वहीं, घायल किशन यादव का सिम्स में इलाज चल रहा है।

हमलावरों ने युवक के सिर पर बत्ते से हमला कर किया, गंभीर चोट आने से मौत हो गई।

हमलावरों ने युवक के सिर पर बत्ते से हमला कर किया, गंभीर चोट आने से मौत हो गई।

आदतन बदमाश हैं आरोपी और घायल

सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि आरोपी साहिल साहू और घायल किशन यादव सरकंडा और कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश अपराधी हैं। साहिल सोनकर के खिलाफ भी सिटी कोतवाली थाने में मारपीट के मामले दर्ज है।

शराब की कीमत कम करने को लेकर दोनों युवकों ने साहिल से विवाद किया। इस दौरान साहिल साहू ने अपने साथियों को बुला लिया और हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

घायल से पूछताछ, मुख्य आरोपी व संदेहियों की तलाश जारी

सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि पुलिस घायल युवक से पूछताछ कर हमलावर बदमाशों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, साहिल साहू का नाम सामने आया है। घटना के बाद से वो फरार है। वहीं, अन्य हमलावर संदेहियों की जानकारी जुटाकर उनकी भी तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी हमलावर पुलिस गिरफ्त में होंगे।

दुकान से बल्क में शराब लेकर रात में करते हैं अवैध बिक्री

दरअसल, चिंगराजपारा में रहने वाला राजू नाम का युवक चिल्हर शराब का अवैध कारोबार करता है। अभी वह एक मामले में जेल में बंद है। इसके बाद उसका भाई साहिल साहू शराब के अवैध कारोबार को संभाल रहा है। ऐसे ही शहर के कई इलाकों में रात में सरकारी शराब दुकान के आसपास शराब की अवैध बिक्री होती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आज से कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, सचिन पायलट करेंगे शुरुआत:गांवों में रुकेंगे नेता, मनरेगा-नशे और संगठन पर होगी चर्चा; राहुल गांधी भी देंगे मार्गदर्शन

June 20, 2026

सूरजपुर में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत:रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

June 20, 2026

रायपुर में ग्रेडर की टक्कर से महिला की मौत:गुस्साए ग्रामीणों ने मशीन फूंकी, देर रात तक प्रदर्शन

June 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074759
Views Today : 35
Views Last 7 days : 5528
Views Last 30 days : 9547
Total views : 102840
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.