![]()
.
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में भाजपा ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जिला और लोकसभा क्षेत्र सारण के अंतर्गत सोनपुर विधानसभा क्रमांक- 122 का विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत भावना बोहरा चुनावी रणनीति तैयार करने, पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और जनता से संवाद करने का कार्य करेंगी। भावना बोहरा बिहार के लिए रवाना हो चुकी हैं।
रविवार को उन्होंने पटना प्रदेश भाजपा कार्यालय और सारण जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठकों में हिस्सा लेकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। विधायक भावना ने कहा कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा।
<
